TV न्यूज

आसिम रियाज का रुबीना दिलैक और हिना खान पर फूटा गुस्सा! बोले- उद्योग की आंटी-अंकल और कठपुतली

Asim Riaz On Rubina Dilaik and Hina Khan: रुबीना दिलैक ने हिना खान के पॉडकास्ट में आसिम रियाज के घमंडी रवैये पर तंज कसा था। जिसे लेकर अब आसिम ने दोनों अभिनेत्रियों पर हमला बोला है। उन्होंने दोनों को इंडस्ट्री की कठपुतली कहा।
2 min read
Sep 03, 2026
Asim Riaz slams Rubina Dilaik and Hina Khan calls industry puppet
आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक और हिना खान पर कसा तंज (Photo Source- Instagram/asimriaz77.official/rubinadilaik)

Asim Riaz slams Rubina Dilaik and Hina Khan: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज और इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों- रुबीना दिलैक व हिना खान के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में हिना खान के पॉडकास्ट में रुबीना ने 'बैटलग्राउंड्स' और अन्य रियलिटी शोज के सेट पर आसिम रियाज के कथित घमंडी व्यवहार और एटीट्यूड की कड़ी आलोचना की थी। अब इस पर आसिम रियाज ने बिना नाम लिए दोनों एक्ट्रेसेस पर तीखा हमला बोला है और उन्हें 'इंडस्ट्री के आंटी-अंकल' और 'कठपुतली' कहा है।

आसिम ने साधा रुबीना और हिना पर निशाना

आसिम ने अपने X अकाउंट पर बिना नाम लिए एक नोट लिखा जिसमें उन्होंने कहा "मैंने एक पॉडकास्ट का एक और क्लिप देखा जिसमें टीवी इंडस्ट्री के ये आंटी-अंकल इस बारे में बात कर रहे थे कि मैं अपने हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं। खैर इसका जवाब है हां मैं लाता हूं। आपके करियर के लिए शुभकामनाएँ और इंडस्ट्री में अपनी भूमिकाएँ निभाते रहिए और कठपुतली बने रहिए।"

आसिम रियाज ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर रुबीना दिलैक की टिप्पणियों का जवाब देते हुए लिखा, "मैंने एक पॉडकास्ट की एक और क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के ये आंटी-अंकल इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि मैं अपने हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं। खैर, तो मेरा जवाब है-  हां, मैं टीआरपी लाता हूं! आप लोगों को आपके करियर के लिए शुभकामनाएं, इंडस्ट्री में अपने रोल निभाते रहिए और कठपुतली बने रहिए।"

रुबीना और हिना ने क्या कहा?

रुबीना ने चैनल The4POV पर आसिम के रवैये पर गुस्सा जताया था। रुबीना ने कहा था कि "आसिम का दावा है कि शो में टीआरपी सिर्फ उनकी वजह से आती है। 'बिग बॉस' उनके दम पर हिट हुआ, 'खतरों के खिलाड़ी' उनकी वजह से चला और 'बैटलग्राउंड्स' भी उनके दम पर था... सच में?”

रुबीना ने आगे कहा, “यह तो वही बात हुई कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। वह शो के क्रिएटिव्स से जिस बदतमीजी से बात करते थे, मुझे बहुत बुरा लगता था। सब लोग उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन अफसोस! आज वह कहां हैं?" हिना खान ने भी रुबीना की बातों का समर्थन किया था।

हिमांशी संग धर्म परिवर्तन और ब्रेकअप का विवाद भी जारी

आसिम रियाज पिछले कुछ समय से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना से जुड़ी कंट्रोवर्सी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिमांशी ने आरोप लगाया था कि आसिम ने उनपर रिश्ते में रहते हुए इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, जिसपर बाद में आसिन ने खारिज करते हुए कहा कि उनके पास सबूत हैं कि हिमांशी रिश्ते को एक और मौका देना चाहती थीं, जिस पर हिमांशी ने भी पलटवार करते हुए शांत रहने की चेतावनी दी है।

Updated on:
03 Sept 2026 08:10 am
Published on:
03 Sept 2026 08:04 am