TV न्यूज

अविनाश मिश्रा- ईशा सिंह के ब्रेकअप की वजह के बीच आया ऋषिता कोठारी का नाम, तो बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा भड़के

Avinash Mishra- Eisha Singh Breakup अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप का कारण लोग एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को बता रहे हैं। अब उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 8:31 AM IST
Mridul Meena slams after girlfriend Rishita Kothari name dragged in Avinash mishra Eisha Breakup
मृदुल मीणा ने किया गर्लफ्रेंड ऋषिता कोठारी के लिए पोस्ट (Photo Source- Instagram/@mridul.meena17)

Mridul Meena support Rishita Kothari after Avinash- Eisha Breakup Link: टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा और अभिनेत्री ईशा सिंह के कथित ब्रेकअप और फिर धोखे की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। कपल के फैंस हैरान हैं कि आखिर क्यों दोनों अलग हो गए। हर कोई इसकी वजह ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वहीं, इस पूरे विवाद में अभिनेत्री ऋषिता कोठारी का नाम सामने आय और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया। जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से साफ शब्दों में अपील की है कि वह ऋषिता को इस तरह की अटकलों से दूर रखें। आइये जानते है पूरा मामला...

मृदुल मीणा ने गर्लफ्रेंड ऋषिता कोठारी को लेकर किया पोस्ट

मृदुल मीणा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस दौरान उन्होंने मीडिया आउटलेट का पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा गया था कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की अटकलों के बीच ऋषिता कोठारी को नेटिजन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मृदुल ने एक लंबा नोट लिखा और स्थिति को साफ करने की कोशिश की।

मृदुल मीणा ने ऋषिता कोठारी के सपोर्ट में किया पोस्ट

उन्होंने लिखा कि वह सभी मीडिया पेजों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि किसी नतीजे पर न पहुंचें या किसी की निजी जिंदगी को लेकर कहानियां न गढ़ें। मृदुल ने जोर देकर कहा कि रिश्ता मनोरंजन या सनसनीखेज बनाने की चीज नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "प्लीज जियो और जीने दो और प्लीज मुझे और ऋषिता को ऐसे अंदाजों से दूर रखो।" उन्होंने यह भी साफ किया कि वह और ऋषिता अपनी जिंदगी और पेशेवर जिम्मेदारियों पर ध्यान दे रहे हैं, इसलिए लोगों को शांति से रहने दें और उनकी निजता का सम्मान करें।

अविनाश मिश्रा की अपील और वायरल अफवाहों का सच

इससे पहले अविनाश मिश्रा भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर कर चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए कठिन रहे हैं और अब इस बात को यहीं छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। अविनाश ने भी मीडिया पेजों से निजता का सम्मान करने की गुजारिश करते हुए कहा था कि रिश्ते निजी होते हैं, सार्वजनिक मनोरंजन नहीं, और हर चीज का उद्देश्य केवल व्यूज या एंगेजमेंट पाना नहीं होना चाहिए।

दरअसल, ईशा सिंह की मां के कथित वॉयस नोट में बेवफाई के दावे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया था, जिसमें कुछ यूजर्स ने ऋषिता कोठारी का नाम भी इस मामले से जोड़ दिया। हालांकि, न तो अविनाश मिश्रा और न ही ईशा सिंह ने इन दावों की पुष्टि की है, और इस कथित विवाद में ऋषिता के शामिल होने का कोई सत्यापित प्रमाण भी मौजूद नहीं है।

Updated on:
20 Nov 2026, 8:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अविनाश मिश्रा ने चीटिंग और ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें

‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट