
Avinash Mishra Post amid Eisha Singh Breakup rumors: टीवी और रियलिटी शोज की चर्चित जोड़ी अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई रोमांटिक पल नहीं बल्कि ब्रेकअप और कथित धोखे की अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की मां के एक कथित वॉइस नोट के वायरल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरे विवाद और बढ़ती अटकलों के बीच अविनाश मिश्रा ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और निजता का सम्मान करने की अपील की है।
अविनाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बेहद संजीदगी के साथ लिखा कि अब इस बात को यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें। उनके मुताबिक, बीते कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए काफी कठिन रहे हैं। उन्होंने मीडिया पेजों से खास तौर पर गुजारिश की कि वे सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें।
अविनाश मिश्रा ने लिखा कि रिश्ते निजी होते हैं, न कि लोगों के मनोरंजन का जरिया। उन्होंने यह भी कहा कि हर चीज का मकसद केवल व्यूज और एंगेजमेंट हासिल करना नहीं होना चाहिए, और लोगों को शांति से जीने का मौका मिलना चाहिए।
हाल ही में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद फैंस को लगने लगा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, उस क्लिप के वायरल होने के करीब एक महीने बाद ही उनके बीच खटपट और अनबन की खबरें आने लगीं। दोनों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ईशा सिंह द्वारा अविनाश मिश्रा को अनफॉलो किए जाने ने लोगों को चौंका दिया था।
इसी बीच, कथित तौर पर ईशा सिंह की मां का एक ऑडियो नोट वायरल हुआ, जिसमें धोखे का जिक्र करते हुए कहा गया कि चीजें आगे बढ़ी थीं इसलिए परिवार सहमत हुआ था, वरना कोई मां अपनी बेटी को ऐसे मंच पर यह सब बोलने के लिए नहीं भेजती। वॉइस नोट में यह भी कहा गया कि ईशा जिस तकलीफ और दर्द से गुजरी और परिवार ने जिस तरह उसे संभाला, उसका असली माहौल बाहर के लोग नहीं समझ सकते, क्योंकि मुश्किल वक्त में माता-पिता और परिवार ही बेटी के साथ खड़े होते हैं।
बता दें, अविनाश और ईशा की मुलाकात 'बिग बॉस 18' में हुई थी और तभी से दोनों चर्चा में रहे। लेकिन दोनों खुद को सिर्फ अच्छे दोस्त बताते रहे, लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 15' की सक्सेस बैश के एक वायरल वीडियो में "आई लव यू, बेबी" और "ठीक है, आई लव यू टू" वाले पल ने फैंस के बीच अलग ही चर्चा छेड़ दी थी। अब इन ताजा घटनाक्रमों ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है।