TV न्यूज

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने बिकिनी में मचाया तहलका, रेत पर लेटकर करवाया फोटोशूट

अविका ने बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें व वीडियो शेयर की हैं। एक वीडियो में वह समुंदर किनारे रेत पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। ग्रीन और व्हाइट कलर की बिकिनी पहने अविका बेहद हॉट लग रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 11:21 AM IST
Avika Gor
Avika Gor

नई दिल्ली। टीवी के फेमश सीरियल बालिका वधू फेम अविका गौर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सीरियल में आनंदी का किरदार निभाकर अविका घर-घर में पॉपुलर हो गई थीं। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आज भी लोग उन्हें आनंदी के नाम से बुलाते हैं। सीरियल में वह बहुत ही सिंपल व संस्कारी बहू के रोल में नजर आई थीं। लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब अविका की बिकिनी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, अविका गौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर १ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो जाती हैं। इन दिनों अविका गौर मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। इस ट्रिप पर वह अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद के साथ गई हैं। मालदीव से अविका ने अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

अविका ने बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें व वीडियो शेयर की हैं। एक वीडियो में वह समुंदर किनारे रेत पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। ग्रीन और व्हाइट कलर की बिकिनी पहने अविका बेहद हॉट लग रही हैं।

मालदीव में अविका ने कई तरह बिकिनियां पहनी। जिसमें उन्होंने कई रील्स भी बनाए हैं। इन रील्स को उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अविका गौर को सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) के बाद कलर्स के ही शो 'ससुराल सिमर का' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने सिमर की बहन रोली का किरदार निभाया था। इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करती नजर आई थीं। हालांकि, उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अविका रोडीज़ फेम मिलिंद को डेट कर रही हैं। अविका ने मिलिंद के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’