बता दें कि हिना खान काम के अलावा सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में हिना मालदीव वेकेशन पर गई थीं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनपर लाखों लाइक्स आए थे। वहीं, अंगद बेदी की बात करें तो वह जल्द ही दोबारा पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी मेहर है।