TV न्यूज

बार्बी देखने गईं एक्ट्रेस जूही 15 मिनट में ही शो छोड़कर निकलीं, बोलीं- बेटी साथ थी, कैसे देखती वो सब…

Barbie: जूही परमार का कहना है कि बार्बी में जिस तरह के डायलॉग हैं, वो बच्चों के लिए सही नहीं हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 9:02 AM IST
juhi barbie
जूही परमार अपनी बेटी के साथ।

Barbie: हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी फिल्म इस समय दुनियाभर में चर्चा में है। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं विवादों का सामना भी कर रही है। टीवी शो कुमकुम से मशहूर हुईं जूही ने बताया है कि वो अपनी बेटी के साथ फिल्म बार्बी देखने गई थीं। फिल्म के डायलॉग और सीन बहुत ज्यादा असहज करने वाले थे। ऐसे में वो 15 मिनट में ही शो छोड़कर लौट आईं।

जूही ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा है। मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग की इस फिल्म के लिए जूही ने कहा कि मैं अपनी 10 साल की बेटी समैरा को ये फिल्म दिखने के लिए ले गई, मैंने गलती की। फिल्म शुरू होते ही मुझे समझ आ गया कि मैं अपने बच्चे को ये क्या दिखा रही हूं। ऐसे में मैं उसे लेकर निकल आई।


जूही ने कहा कि फिल्म में बहुत ज्यादा गलत भाषा और सेक्सुअल कंटेट इस फिल्म में है। ऐसे में उनको नहीं लगता कि इस फिल्म को बच्चों के साथ जाकर देखना चाहिए। एक्ट्रेस की इस लंबी पोस्ट पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का जूही को साथ मिला है तो बहुत सारे लोगों ने उनको फिल्मों की समझ ना होने की बात कही है।

Updated on:
25 Jul 2023, 9:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब