सनी लियोनी ने भी एक इंटरव्यू में एडल्ट इंडस्ट्री के अपने अनुभवों पर बात की है। सनी से इस दौरान जब सवाल हुआ कि क्या मिया की तरह उनको भी इंडस्ट्री में मिया की तरह परेशानी का सामना करना पड़ा। सनी ने इसका जवाब देते हुए कहा, "बिलकुल नहीं। मैंने एडल्ट इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम किया। मेरे कोई डरावना अनुभव नहीं हैं। मैंने जो कुछ भी किया, वो पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा था। मुझे हमेशा पता था कि क्या करना है। हर इंडस्ट्री के कई पहलू होते हैं। हर किसी के अनुभव अलग-अलग होते हैं, मेरा बिल्कुल अलग था।