TV न्यूज

TRP LIST में ‘नागिन 3’ ने मारी बाजी, वहीं ‘तारक मेहता…’ हुआ लिस्ट से आउट !

हर हफ्ते पॉपुलैरिटी के तर्ज पर टीवी सीरियल्स की रैटिंग दी जाती है। इस बार भी बार्क की रिपोर्ट आई जिसके अनुसार टीवी सीरियल्स को रैटिंग मिली।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 7:04 PM IST
barc report
barc report

एंटरटेनमेंट जगत में टीवी की दुनिया की काफी पैठ है। देश में घर-घर तक टीवी सीरियल्स की काफी पहुंच है। हर हफ्ते पॉपुलैरिटी के तर्ज पर टीवी सीरियल्स की रैटिंग दी जाती है। इस बार भी बार्क की रिपोर्ट आई जिसके अनुसार टीवी सीरियल्स को रैटिंग मिली। इस हफ्ते कई सीरियल्स आगे-पीछे हुए। जहां रिएलिटी शो डांस दीवाने पांचवें नंबर पर आ गया वहीं कुल्फी कुमार बाजेवाला सातवें नंबर पर आ गया है। साथ ही तारक मेहत का उल्टा चश्मा टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है।

बता दें, कलर्स चैनल पर आने वाला शो 'नाग‍िन 3' अर्बन और रूरल दोनों ही सूचियों में नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर जीटीवी का कुंडली भाग्‍य है। जी अनमोल का कुमकुम भाग्‍य तीसरे नंबर पर और जीटीवी का कुमकुम भाग्‍य चौथे नंबर पर है। साथ ही पांचवें नंबर पर रिएलिटी शो डांस दीवाने है।

TOP 10- URBAN+RURAL

1. कलर्स- नाग‍िन 3

2. जीटीवी- कुंडली भाग्‍य

3. जी अनमोल- कुमकुम भाग्‍य

4. जीटीवी- कुमकुम भाग्‍य

5. जी अनमोल- डांस दीवाने

6. जी अनमोल- महक

7. स्‍टार प्‍लस- कुल्‍फी कुमार बाजेवाला

8. कलर्स- शक्‍त‍ि अस्‍त‍ित्‍व के अहसास की

9. स्‍टार प्‍लस- ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है

10. जीटीवी- इश्‍क शुभान अल्‍लाह

जीटीवी का सीरियल इश्‍क शुभान अल्‍लाह टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहा है। जबकि ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है नौवें नंबर पर पहुंच गया है। अर्बन की बात करें तो किसी तरह तार मेहता का उल्‍टा चश्‍मा नौवा स्थान पाने में कामयाब हो गया है। जबकि इश्‍क शुभान अल्‍लाह अर्बन में भी दसवें नंबर पर है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’