29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार शादी को लेकर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शुक्र है हर बार में शादी से…

क इंटरव्यू के दौरान कंगना से शादी के बारे में सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 5 Jul 2018, 1:33 PM IST

kangana ranuat

kangana ranuat

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा बेबाक और बोल्ड बयान देने के लिए मशहूर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

जीवन में जो मिला उससे खुश
कंगना ने कहा, 'मुझे जिंदगी में जो कुछ भी मिला मैं उससे खुश हूं। लेकिन जब भी किसी चीज को मैंने चाहा वो मेरे लिए बहुत बुरी साबित हुई। जैसे कि हर बार जब भी मैं किसी से शादी करना चाहती हूं, लेकिन मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं हुआ। कुछ सालों बाद मैं अक्सर ये कहती हूं, थैंक्यू गॉड, आपने मुझे बचा लिया।'

रिलेशनशिप को कभी नहीं छिपाया
बता दें, बाकी सेलेब्रिटीज की तरह कंगना ने कभी अपने लव रिलेशन को छिपाया नहीं है। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुली किताब की तरह रही हैं। उनका ऋतिकरोशन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली, विक्रम भट्ट से नजदीकियां रही है।

'मणिकर्णिका' को लेकर बात
कंगना ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी। मेरे माथे पर एक निशान आ गया था। लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं। मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी।' उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी कलाकार हूं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी।'

दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म
अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, फिल्म के हिट या फ्लॉप होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमें वास्तव में सफलता और विफलता के बारे में नहीं पता होता, क्योंकि यह हमारे हाथों में नहीं होती। हमने शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया है। मुझे आशा है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।' इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं। इसे एकता कपूर ने डायरेक्ट किया है। मूवी अगले साल 22 फरवरी को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग