TV न्यूज

Bipasha Basu के पति करण सिंह ग्रोवर संग था इस एक्ट्रेस का अफेयर, बताया क्यों टूटा रिश्ता

Bipasha Basu Husband Karan Singh Grover: बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर फेमस बॉलीवुड एक्टर हैं। मगर बिपासा से पहले उनका अफेयर एक टीवी एक्ट्रेस के साथ था। उस एक्ट्रेस ने खुद इस अफेयर की बात कुबूल की है।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 12:20 PM IST
karan singh grover and bipasha basu
karan singh grover and bipasha basu

Bipasha Basu Husband Karan Singh Grover: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 2016 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के इतने सालों बाद अब करण सिंह ग्रोवर के पुराने अफेयर का पता चला है।

एक टीवी एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है। कौन है ये एक्ट्रेस और उसने क्या कहा चलिए जानते हैं।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने पुराने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

बात हो रही है टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट हैं। उन्होंने सालों बाद अपने पुराने अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग रिश्ते की बात कबूल की है।

बरखा बिष्ट और करण सिंह ग्रोवर का रिलेशनशिप

बरखा और करण ने साथ में शो 'कितनी मस्त है ये जिंदगी' में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर रिलेशनशिप शुरू हो गया। बरखा ने बताया कि ये रिश्ता करीब 2 साल चला था। उस वक्त बरखा की उम्र 23 साल थी और करण उनसे दो साल छोटे थे।

क्यों हुआ ब्रेकअप?

ब्रेकअप की वजह बताते हुए बरखा ने कहा- “हम दोनों बहुत यंग थे। सोच और जिंदगी को लेकर हमारे रास्ते अलग थे।” उन्होंने ये भी कहा कि करण में दयालुता थी, जो उन्हें बहुत अट्रैक्ट करती थी।

करण है बहुत गुड लुकिंग 

बरखा ने करण की तारीफ करते हुए कहा- “वो बहुत गुड लुकिंग और स्मार्ट हैं, लेकिन साथ ही बहुत दयालु इंसान भी हैं। लोगों को लगता है कि उनमें एटीट्यूड होगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं था।”

क्यों हुआ इंद्रनील और बरखा का तलाक 

इसी इंटरव्यू में बरखा ने बताया कि उनकी शादी क्यों टूटी। करण से अलग होने के बाद बरखा एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता को डेट करने लगीं। दोनों ने ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ में काम किया था।

डेटिंग के बाद 2008 में उनकी शादी हुई। शादी के 14 साल बाद 2022 में बरखा और इंद्रनील का तलाक हो गया। बरखा ने बताया कि इंद्रनील ने उन्हें शादी के दौरान धोखा दिया था, इस वजह से वो अलग हुए।

Updated on:
1 Apr 2025, 12:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब