
बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए 58 दिन बीत चुके हैं। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो चुके हैं। बाकी कंटेस्टेंट अपने आपको नॉमिनेशन से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हाल में बिग बॉस ने घरवालों को इस हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क दिया है। इस टास्क में घरवालों को लीलीपुट और दानव की टीम में बांट दिया है। लीलीपुट वाली टीम में हिना, अर्शी खान, लव त्यागी और आकाश डडलानी थे और दानव की टीम में शिल्पा शिंदे, बंदगी कालरा, पुनीश शर्मा और हितेन तेजवानी थे।
हिना खान की लीलीपुट टीम ने दानवों की टीम में से एक एक करके सभी पर इतने जुल्म ढाने थे कि वह टास्क बीच में छोड़कर चले जाएं। इस दौरान हिना खान ने पुनीश की गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा की आंखों में इस कदर मिर्ची पाउडर डाला की बंदगी का बुरा हाल हो गया और उन्हें टास्क बीच में छोड़ना पड़ा, लेकिन टीम के बाकी सदस्य विरोधी टीम के जुल्म के बाद भी टस से मस नहीं हुए। खैर आज लग्जरी बजट टास्क का दूसरा दिन है और पासा पलट चुका है। जी हां, आज शिल्पा की टीम लीलीपुट रोध्र रूप धारण करने वाली है।
कलर्स के ट्विटर हैंडल एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें शिल्पा की टीम आकाश डडलानी से चुन-चुनकर बदला लेती दिखाई दे रही है। क्योंकि आकाश शुरू से ही शिल्पा और बंदगी पर टॉन्ट मारते रहते हैं। टास्क के दौरान शिल्पा और बंदगी ने आकाश की जो हालत खराब की है उसे देखकर लगता है कि शिल्पा और बंदगी ने अपनी पुरानी भड़ास निकाल ली है। बता दें कि सबसे पहले शिल्पा आकाश के शरीर पर हितेन के वैक्स के स्ट्रिप्स लगाएंगी। शिल्पा यही नहीं रुकती है बल्कि वह इसके बाद लहसुन लेकर उनके चेहरे पर मलती है और उनके मुंह में भी लहसुन डालती है और कहती नजर आ रही है कि आपको मेरा बनाया हुआ खाना तुम्हें अच्छा नहीं लगता तो अब आप लहसुन खाकर देखिए। लेकिन आकाश ने इस बार हमेशा तरह अपने सब्र का बांध टूटने नहीं दिया और लीलीपुट टीम के एक-एक जुल्म को खामोशी से सहते गए।
कुछ देर बाद आकाश के शरीर और चेहरे पर अलर्जी होने लगती है। रिएक्शन के कारण आकाश के चेहरे पर स्वेलिंग आने लगती है और उनकी इस हालत को देखते हुए विकास गुप्ता शिल्पा और बंदगी पर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम्हें इसकी हालात दिख नहीं रही। तो शिल्पा और बंदगी विकास से तीखी बहस करने लगती है और याद दिलाती है कि हिना की टीम ने उन्हें किस तरह से टॉर्चर किया था। ये खबर पढ़कर आप भी आज का ये एपिसोड देखने के लिए बेताब हो रहे होंगे। बिग बॉस की हर लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।