TV न्यूज

Bigg Boss 11 : घर से बाहर होते ही हितेन ने शिल्पा और हिना को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!

Bigg Boss 11 : घर से बाहर होते ही हितेन ने शिल्पा और हिना को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!

2 min read
Dec 18, 2017
Hiten_Tejwani
Hiten_Tejwani

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं। अब तक घर से कई कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं, लेकिन रविवार को जो हुआ वो अब तक के इतिहास में नहीं हुआ। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने घर में सबसे मजबूत माने जाने वाले कंटेस्टेंट हितेन को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनके घर से बाहर होने के बाद अब शो में केवल आठ ही कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हितेन, प्रियांक, शिल्पा और लव नॉमिनेट हुए थे। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने घरवालों को मौका दिया कि वो लोग तय करें कि किसे शो से बाहर करना है? पुनीश शर्मा, विकास गुप्ता और अर्शी खान ने हितेन को बचाना चाहा लेकिन बाकी लोगों ने प्रियांक को सबसे ज्यादा वोट कर घर से बेघर होने से बचा लिया और हितेन की बली चढ़ा दी।

घर बेघर होने के बाद हितेन मीडिया को इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हितेन से पूछा गया कि घर में सबसे ज्यादा गंदा खेल कौन खेल रहा है तो उन्होंने झट से हिना और शिल्पा का नाम ले डाला। हितेन से जब पूछा गया कि घर के अंदर आपको कई बार कहा गया कि आप स्टैंड नहीं लेते हैं और हिना ने कई बार कहा है कि आप विकास को फॉलो करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- 'ऐसा नहीं था और हिना की तो आप बात ना करें तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर मेरे और विकास के विचार बिल्कुल अलग भी होते थे। इसके बाद हितेन से जब हिना के बारे में एक शब्द कहने को कहा गया तो उन्होंने हिना को फेक कहा है।’ हितेन के मुंह से ये सब सुनकर पता चलता है कि वह हिना को लेकर खासा नाराज हैं।’

हितेन के घर से बेघर होने के बाद घर में कुल आठ कंटेस्टेंट ही बचे हैं और अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किसके ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकती हैं। बिग बॉस की हर लेटेस्ट खबर के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Published on:
18 Dec 2017 12:02 pm