4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान के बर्थडे को खास बनाने के लिए बनाया यह प्लान

सलमान का बर्थ डे मनाने बिग बॉस पहुंची टीवी की नागिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Dec 2017, 10:56 AM IST

Salman khan and Mouni Roy

Salman khan and Mouni Roy

बिग बॉस सीजन 11 का इस बार का वीकेंड वार एपिसोड में दर्शकों को कुछ हटकर दिखने वाला है। दरअसल इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी स्पेशल होगा। खबरों की माने तो इस बार बिग बॉस के वीकेंड वार एपिसोड में मौनी राय की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने सलमान खान के बर्थ डे के लिए भी स्पेशल प्लान बनाया है। खबरों के अनुसार सलमान खान के बर्थ डे को बिग बॉस के सेट पर सेलिब्रेट किया जाएगा।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है इसी हफ्ते 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और 27 दिसंबर को उनका बर्थ डे है। ऐसे में इस बार बिग बॉस का वीकेंड शो काफी मजेदार होने वाला है। एक प्रोमो वीडियो में मौनी राय की एंट्री टाइगर जिंदा हैं एक रोमांटिक सॉन्ग दिल दियां गल्लां के डांस से हो रही है। इस प्रोमो वीडियो में मौनी राय ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस पिंक ड्रेस में मौनी राय बहुत ही प्यारी लग रही है। प्रोमों में दिखाई दे रहा है कि सलमान और मौनी राय टाइगर जिंदा है के गाने पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस के सेट पर सलमान ने अपनी फिल्म के गाने को रिक्रिएट किया है।

गौरतलब है कि फिल्म टाइगर जिंदा है का गाना कि ओरजनली सलमान और कैटरीना पर फिल्माया गया है लेकिन बिग बॉस के सेट पर सलमान मौनी राय के साथ इस गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान और मौनी की ये स्टेज परफॉर्मेंस कुछ कम नहीं रहने वाली।

बर्थ डे पर भारत से बाहर होंगे सलमान:
सलमान खान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वो इस साल अपना बर्थडे सेलि‍ब्रेट करने के लिए इंडिया में नहीं होंगे। इसी वजह से बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान का बर्थडे पहले ही मनाने की तैयारियां कर ली हैं। हाल ही में सलमान ने एक साक्षात्कार में बताया था कि वे इस बार बर्थडे पर कोई पार्टी प्लान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि बस परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान है। हांलांकि अभी यह पता नहीं चला है कि सलमान परिवार के साथ बाहर कहां घूमने जा रहे हैं।