TV न्यूज

#BB11 : बेनाफ्शा की उड़ी नींद, आधी रात में प्रियांक से कही ऐसी बातें, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 : बेनाफ्शा की उड़ी नींद, आधी रात में प्रियांक से कही ऐसी बातें, देखें वीडियो...
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 5:34 PM IST
Benafsha_Soonawala
Benafsha_Soonawala

बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक शर्मा से रोमांस करने को लेकर सुर्खियों में आई बेनाफ्शा सुनावाला को घर से बाहर होने का डर सता रहा है। इन दिनों बेनाफ्शा को रात को नींद भी नहीं आ रही। क्योंकि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन हिना और सपना की फैन फॉलोविंग बेनाफ्शा से कहीं ज्यादा है और इसीलिए वह पहले से ही मान कर चल रही है कि अब इस घर में वह कुछ ही घंटे के लिए है। प्रियांक भी उनके घर से बाहर जाने को लेकर टेंशन में हैं। खैर ये साफ देखा जा सकता है कि बेनाफ्शा के दिल में प्रियांक के लिए खास जगह बनती जा रही है जिसके लिए वह घर के बाहर के रिश्तों की भी सूली चढ़ा देना चाहती हैं। जी हा, शुक्रवार को दिन भर बेनाफ्शा प्रियांक को बार बार इस बात का इशारा करती रही कि उन दोनों के बीच जो भी है वह दोस्ती से बढ़कर है।

Part 1 : Benafsha brings up Varun Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

इससे पहले की वह घर से बाहर हो जाए वह प्रियांक से अपनी दिल की बात कहना चाहती हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद बेनाफ्शा दबी जुबान में प्रियांक कहती हुईं नजर आई कि उन्हें जो अच्छा लगे वह बिदांस करें और उन्हें साफ नजर आ रहा है प्रियांक डर रहे है। उनकी इस तरह की जुगलबंदी को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि प्रियांक भी अब बेनाफ्शा को दोस्त से कही ज्यादा मानने लगे हैं। बेनाफ्शा ने शनिवार आधी रात के बाद साफ कर दिया कि प्रियांक उनके लिए उनके बॉयफ्रेंड वरुण से भी ज्यादा मायने रखते हैं। वीडियो में आप बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच हुई बातचीत को सुन और देख सकते हैं।

Part 2 : Benafsha brings up Varun Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

इन वीडियोज में आप सुन और देख सकते हैं कि किस तरह बेनाफ्शा ने अपने बॉयफ्रेंड की भावनाओं की धज्जियां उड़ाई। वह बार-बार प्रियांक को यही करती नजर आईं कि आपको जो भी करना है वह बिंदास हो कर करो। बाहर के लोगोंं से मत डरो, बाहर जाकर संभाल लेंगे सबकुछ। अब ऐसे में कई सवाल उठते हैं। क्या बेनाफ्शा वाकई में प्रियांक को प्यार करने लगी? क्या प्रियांक भी बेनाफ्शा से प्यार करने लगे? क्या बेनाफ्शा इस शो में रहने के लिए प्रियांक से नजदीकियां बढ़ा रही है? आप भी हमें अपनी राय से रूबरू करवाएं और बिग बॉस की हर लेटेस्ट खबर के लिए जुड़े रहिए पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Part 3 : Benafsha brings up Varun Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

Part 5 : Benafsha brings up Varun Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब