TV न्यूज

Bigg Boss 11 : सलमान ने ​हितेन को दिया ऐसा गिफ्ट, फटी की फटी रह गई आंखें, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 : सलमान ने हितेन को दिया ऐसा गिफ्ट, फटी की फटी रह गई आंखें, देखें वीडियो

2 min read
Dec 09, 2017
Salman_khan
Salman_khan

बिग बॉस 11 के घर में दो पहले का माहौल देखने लायक था जब कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आए थे। इस दौरान घर में स्टेयू टॉस्क चल रहा था। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिला था। लेकिन प्रियांक शर्मा और हितेन तेजवानी दो ऐसे शख्स थे जिनके घरवाले तो आए पर वे उनसे बातें नहीं कर सके। इस दौरान प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल उनसे मिलने आई थी। जिन्होंने उनसे अपनी दिल की बात कही और चली गईं। वही, हितेन से मिलने उनकी पत्नी गौरी प्रधान आई थी। जब गौरी हितेन से मिली तो वो उन्हें देखकर रोने लगीं, और हितेन भी काफी इमोशनल हुए।

बारी बारी हितेन की पत्नी बाकी कंटेस्टेेंट्स से मिली, इस दौरान उन्होंने अर्शी और हिना से खास बातचीत की। उन्होंने अर्शी खान को कहा कि आपकी और हितेन की नोंक—झोंक से मुझे कोई परेशान नहीं है, वह घर के बाहर सबको पसंद आ रही है। वही दूसरी और गौरी ने हिना खान को उनके व्यवहार को लेकर काफी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा हिना से कहा कि हितेन अच्छा खेल रहे हैं उनको किसी के सहारे की जरूरत नहीं, वे खुद अच्छा खेल सकते है। इसमें कोई डाउट नहीं है, लेकिन आप जैसा खेल रही हो वो आपकी पर्सनलिटी के बिल्कुल उलट है।

सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने के बाद गौरी प्रधान से घर से चली जाती हैं तो हितेन उनके पीछे भागे और रोने लगे। वे बिग बॉस से बोले कि मैं उसे हग करना चाहता था। लगता है हितेन के यह इमोशन बिग बॉस को समझ आ गए है इसलिए वह इस वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान उनको खास गिफ्ट देने का प्लान बनाया है। अब आप अगर किसी कीमत गिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं तो आप गलत है! दरअसल, बिग बॉस ने हितेन को कोर्इ् कीमती गिफ्ट नहीं, बल्कि अनमोल गिफ्ट देने का प्लान बनाया है।

बता दें कि कलर्स टीवी चैनल के ट्विटर हैंडल पर हाल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान घरवालों से टास्क के बारे में बात कर रहे हैं और इसी बीच पुनीश को कहते है कि वो स्टोर रूम से टास्क में मौजूद चीजों को लेकर आए। जब पुनीश स्टोर रूम का दरवाजा खोलते हैं तो सारे घरवाले शॉक्ड रह जाते हैं। यहां तक हितेन को यकीन नहीं हो रहा था। हुआ यूं कि स्टोर रूम का दरवाजा खुला और हितेन के बच्चे निकले। दरअसल, बिग बॉस ने हितेन से बच्चों को मिलाने का प्लान बनाया था। इस सरप्राइज को देखकर हितेन सलमान को थैंक यू कहा।

देखें वीडियो:

Published on:
09 Dec 2017 08:37 pm