
बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब दो महीने होने जा रहे हैं। पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच शुरु हुए लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि अब तक शांत-शांत नजर आने वाली सपना चौधरी कैसे शिल्पा, पुनीश और बंदगी पर बरस पड़ी। हुआ यूं कि पुनीश और बंदगी दोनों सपना के एक पुराने केस पर बातचीत कर रहे थे। इसके बाद शिल्पा, विकास और हितेन के बीच इस टॉपिक को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान विकास ने शिल्पा और हितेन से कहा कि पुनीश और बंदगी सपना की पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट कर रहे थे, अब तक सपना के साथ नजर आने वाली शिल्पा ने झट से कहा कि अरे ये तो उसका एक आर्टिकल आया था। इसमें इतना रियेक्ट कर रहे हो। ये सब बातें सपना चौधरी हिना खान और प्रियांक शर्मा के पास बैठीं-बैठीं सुन रही थी।
इसके बाद सपना का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह झट से उठकर शिल्पा के पास पहुंची औैर उनसे कहा-गलत बात, ये गलत बात है तो शिल्पा जवाब देती है कि सपना आपने मुझे जितना बताया था मुझे उतना ही मालूम हैं। बाद में सपना कहती है कि मैं जो हूं वो हूं उनका क्या पता कि मैं क्या हूं और क्या नहीं। शिल्पा आपको उनको समझना चाहिए था लेकिन आप तो मेरे ही बारे में बोल रही हो कि इस चीज से क्या फर्क पड़ता है।
इसके बाद हिना खान ने आग में घी डालने का काम किया और कहा कि हां पुनीश और बंदगी ने सपना को लेकर ऐसा ही कहा था। इसके बाद सपना और आग-बबूला हो गई और इसी बीच पुनीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पर बरसते हुए कहा कि बाहर से ये रैकी करके आया है भेड़िया। तो फिर क्या था अर्शी ने मौके की नजाकत पर एक तीर छोड़ ही दिया कि सपना बार-बार बोलोगी तो खुद की ही बदनामी होगी। इस पर सपना ने जवाब दिया कि होई चुकी मैं बदनाम मुझे बदनाम ही कर रखा है इस घर में।
सपना नहीं थमी और आगे बढ़ते हुए कहा कि खुद तो खुलेआम रंगरलियां मनाते हैं और दूसरों के बारे में बोलते हैं। अपनी इज्जत की फिक्र नहीं और दूसरों की उछालते हैं। इसके बाद बंदगी पर भड़कते हुए सपना ने कहा कि शर्म लिहाज तो खूंटी पर टांग कर आई है ये लड़की। सपना ऐसा रूद्र रूप देखकर लगता है कि आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं कि सपना चौधरी जल्द ही घर से बाहर होने वाली हैं क्योंकि वोटिंग में सपना काफी पिछड़ती दिख रही हैं।