5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive : पुनीश ने आकाश को उड़ाया, ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

Exclusive : पुनीश ने आकाश को उड़ाया, ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 23 Nov 2017, 8:14 PM IST

Hiten_tajwani

Hiten_tajwani

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। अब बिग बॉस के घर में कैप्टंसी टास्क के लिए जंग शुरू हो गई। बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है जिसमें नए कैप्टन का फैसला होना है। यह एपिसोड आज यानी गुरुवार रात को प्रसारित होगा। बता दें कि कैैप्टंसी टास्क के बिग बॉस घरवालों के नाम एक चिट्ठी भेजते हैं। जिसे हितेन पढ़कर सुनाते हैं। बिग बॉस की इस चिट्ठी में लिखा होता हैं कि, घर के बीचों बीच एक प्लैटफॉर्म बनाया गया है। जिसमें कैप्टंसी दावेदारों की फोटो लगाई हैं। हर घंटे बिग बॉस के घर में एक बजर यानी घंटी बजेगी। बजर बजने के बाद जो सबसे पहले प्लैटफॉर्म पर पहुंचेगा उसे वहां मौजूद नापसंद दावेदार को काला स्प्रे मारने का हकदार होगा। जिस भी कंटेस्टेंट की फोटो पर काला स्प्रे किया जाएगा वह कैप्टंसी की रेस से बाहर हो जाएगा।

टास्क शुरू होने से पहले घरवालों की बीच कैप्टंसी को लेकर आपस में सलाह मशवीरा होता है। विकास गुप्ता की क्लोज फ्रेंड बन चुकी शिल्पा उनसे पूछती है कि आप क्या करने वाले हो तो विकास जवाब देते हैं कि वह कुछ तो करेंगे। इसके बाद शिल्पा विकास से कहती है कि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हमने किसी के साथ धोखा किया है। इसके बाद शिल्पा पुनीश के बाद पहुंचती है और उनसे पूछती है कि तुम किसको निशाना बनाने वाले हैं तो पुनीश कहते हैं कि सबसे पहले आकाश डडलानी उड़ेंगे।

घर में बजर बजते ही सबसे पहले पुनीश प्लैटफॉर्म पर पहुंचते हैं और आकाश की फोटो पर काला स्प्रे मारते हैं। इसके बाद पुनीश और आकाश में जमकर बहस भी होती है। बता दें कि, कैप्टंसी के दावेदारी के लिए इस बार आकाश, अर्शी, विकास और हितेन का नाम हैं। इन सब की तस्वीरें घर के बीचों बीच बनाए गए प्लैटफॉर्म में लगाई गई हैं। लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए हितेन तेजवानी घर से नए कैप्टन बन जाते हैं। शिल्पा खेमे के हितेन कैप्टन बनने के बाद हिना को लेकर क्या रवैया रखते है ये देखने वाली बात होगी?