
hina khan
इन दिनों बिग बॉस के घर का नजारा कोर्ट-कचहरी में तब्दील है। केस चल रहा है हितेन और अर्शी खान के तलाक का। घर के सभी प्रतिभागियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप हितेन का है, तो दूसरा गु्रप अर्शी खान का। अर्शी खान की पैरवी विकास गुप्ता कर रहे हैं, जबकि हितेन का केस हिना खान लड़ रही हैं। एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। माहौल ऐसा है कि जज बनी बंदगी और सपना भी आरोप लगाने से बाज नहीं आते। इसमें कोई दोराय नहीं कि जज भी पक्षपात करते नजर आ रहे हैं। इस केस में अर्शी खान पूरी तरह से हितेन के गु्रप पर हावी हैं। इसके साथ ही एक के बाद एक हिना की पोल खुल रही है। बता दें कि हिना शुरू से ही ऐसा गेम खेल रही हैं, जिसके बारे में उनके ग्रुप वाले समझ नहीं पा रहे हैं। हिना अपने करीबियों को उकसाती हैं और जब लड़ाई शुरू हो जाती है, तो उनकी कुटिल मुस्कान को बखूबी देखा जा सकता है। हिना बार-बार गला फाड़-फाड़कर चिल्लाती हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया, कुछ नहीं बोला...लेकिन सच तो यह है कि वो बिग बॉस के घर की सबसे बड़ी झूठी हैं। उनके इस अवतार पर टीवी जगत के लोग भी हैरान हैं।
दरअसल, हिना खान बिग बॉस जीतकर इतिहास बदलना चाहती हैं कि इस शो को निगेटिव इमेज बनाकर भी जीता जा सकता है, लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि वो जिस तरह से अपने लोगों का गेम में इस्तेमाल करती है, उसके चलते वो खुद इस घर में कितने दिनों तक टिक पाएंगी। वैसे हम आपको बता दें कि बिग बॉस को अब तक वही शख्स जीता है, जिसने सच्चाई के साथ घर में दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसका ताजा उदारण बिग बॉस का पिछला सीजन है। मनवीर गुर्जर ने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीता और आखिर में शो जीतने में सफल रहे। यदि हम इस सीजन की तुलना पिछले सीजन से करें, तो यकीनन फिलहाल शिल्पा शिंदे का पलड़ा भारी है। उसके बाद विकास गुप्ता और फिर हितेन का नाम आता है। अर्शी खान और हिना खान में बराबरी की टक् कर है, लेकिन मनोरंजन करने के मामले में अर्शी यकीनन हिना पर भारी पड़ रही हैं। हिना खान के पिछडऩे की वजह है उनका खेल खेलने का तारीका...वो अब तक दूसरे प्रतिभागियों के कंधे पर बंदूक रखकर गेम खेलती आई हैं। इतना ही नहीं हिना की सोच पर भी काफी सवाल उठने लगे हैं। उनकी पोल खुल रही है।
जी हां, हिना ने अपनी हरकतों से अपने फैंस का दिल दुखाया है। उन्हें दर्शकों के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री से भी काफी सुनने को मिल रहा है। गौहर खान से लेकर सायंतनी घोष ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर आड़ हाथ लिया है। उन्होंने साफ अक्षरों में टीवी की इस लाडली बही को कपटी बताया है। इतना ही नहीं इस शो में अर्शी खान को सभी ढोंगी होने का ताना कस रहे थे, लेकिन वो इस गेम को काफी सोच समझकर खेल रही हंै। हिना के जो दो सबसे बड़े झूठ सामने आए हैं। उसके बाद से उन्हें ट्विटर पर यूजर्स झूठा नंबर वन कह रहे हैं।
पहला झूठ
बुधवार के एपिसोड में आपने देखा होगा कि हिना ने शिल्पा पर नाश्ता नहीं देने का आरोप मढ़ा था। जिस बात को लेकर हिना ने घर में काफी ड्रामा किया, लेकिन कहीकत कुछ और निकली। असल में हिना ने अंड्डे खुद किचन के काउंटर पर रखे थे। अगर वो चाहतीं तो शिल्पा को उन्हें बनाने के लिए कह सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया...फिर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाला सीन सामने आया। हिना ने शिल्पा को ऐसे सुनाया जैसे वो नौकर हों। इतना ही नहीं, हिना ने बड़ी चालाकी से इस अंडे वाले इंसिडेंट को लव और प्रियांक के सामने पेश किया और इस बात को लेकर टीवी पर खूब रोने का नाटक किया।
दूसरा झूठ
कुछ दिनों पहले अर्शी खान के ब्रा को लेकर हिना ने काफी बातें बनाई थीं, लेकिन जब यह बात उठी, तो साफ मुकर गईं। यकीन न हो, तो ये वीडियो देखकर आपको हिना का झूठ पकड़ में आ जाएगा।
बहरहाल, हम हिना के बारे में इतना ही कह सकते हैं कि हिना घर में किसी की सगी नहीं हैं। वो खुद बोल चुकी हैं कि उनका घर में कोई फ्रेंड नहीं है। ये बात लव और प्रियांक तो समझेंगे नहीं...सपना को जब तक समझ में आएगा, तक तक कहीं देर न हो जाए,क्योंकि अब तक हिना ने जिसे भी बचाने की कोशिश की है, वह बेचारा फंसा है और बेघर हुआ है।
Published on:
23 Nov 2017, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.