
Sapna_Chaudhary
बिग बॉस 11 को शुरू हुए 51 दिन बीत गए हैं लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई जरूर होती है। लग्जरी बजट टॉस्क के दौरान पुनीश ने जहां बंदगी कालरा से फ्लर्ट किया वहीं दूसरी और सपना चौधरी से भिड़ते नजर आए। बता दें कि लग्जरी टास्क के दौरान को घर को एक कोर्ट में तब्दील किया गया था, बीबी अदालत टास्क के लिए सपना और बंदगी को जज बनाया गया। टास्क के लिए विकास गुप्ता को अर्शी का वकील बनाया गया है जबकि हिना खान हितेन तेजवानी के लिए पैरवी कर रही हैं। कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में लग्जरी बजट टास्क के दौरान पुनीश शर्मा सपना चौधरी से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि लग्जरी बजट टास्क के लिए बिग बॉस ने घरवालों को टीम हिेतेन और टीम अर्शी में बांट दिया था। इस टास्क के लिए बिग बॉस के घर को एक अदालत में बदल दिया गया। 'इल्जामों के तीर' चलाते वक्त सपना चौधरी और पुनीश शर्मा आपस में भिड़ जाते हैं। सपना चौधरी पुनीश शर्मा के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करती हैं, जिसका जवाब देते हुए पुनीश भड़क जाते हैं। दोनों के झगड़े को शांत करवाने के लिए विकास गुप्ता को आगे आना पड़ता है।
इससे पहले अर्शी खान को लेकर हिना खान और विकास गुप्ता के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। सपना ने पुनीश शर्मा पर आरोप लगाया कि तुम रचाईयों में छिपकर-छिपकर मेरी बुराई करते है तो मैं आपकी बुराई सरेआम करुंगी। इसके बाद दोनों के बीच खूब उंची आवाज में बहस हुई। इस बीच बातों ही बातों में जज बनी बंदगी और सपना में भी तिखी बहस होती है। विकास गुप्ता ने हिना खान पर आरोप लगाया है कि वह घरवालों को लेकर उनका बर्ताव सही नहीं रहता है।
Published on:
22 Nov 2017, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.