29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: प्रियांक की रो रोकर निकली चीख, अर्शी ने जब कहा सब्यसाची और प्रियांक के बीच थे निजी संबंध…

BB11: प्रियांक की रो रोकर निकली चीख, अर्शी ने जब कहा सब्यसाची और प्रियांक के बीच थे निजी संबंध...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 Nov 2017, 12:33 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं बिग बॅास 11 का ये खेल दिन प्रतिदिन गंदगी की ओर बढ़ता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ने को उतारू रहते हैं। बता दें कल के एपिसोड में एक बार फिर बिग बॅास के घर में घमासान शुरु हो गई। बता दें कल बिग बॅास ने घरवालों को एक टास्क दिया था जिसमें एक अदालत का सेट बनाया गया था। बिग बॅास के आदेश के अनुसार अर्शी खान और हितेन तेजवानी के बीच तलाक हो गया है ऐसा इमेजिन कर घर को दो टीम में बाटा गया। एक तरफ अर्शी का झूठा परिवार बनाया गया और दूसरी तरफ हितेन तेजवानी का।

अदालत शुरुवाती दौर में शांत और मस्ती भरी चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद सब एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। प्रियांक शर्मा को कटघरे में बुलाकर अर्शी के बार में पूछा गया तो उन्होंने बताया की वे उन पर लाइन मारती हैं। बात हांलाकि देखा जाए तो वहीं थी जो अब तक एपिसोड में दिखाई जा रही थी। लेकिन अचानक बात इतनी बढ़ गई की अर्शी ने प्रियांक को लेकर बड़ी बात कह डाली। उन्होंने प्रियांक और सब्यसाची को लेकर कहना चाहा की उन दोनों के बीच गलत संबंध थे। इस बात पर वे कुछ आगे बोलती इससे पहले ही प्रियांक रोने लगे और उनपर चिल्लाने लगे। प्रियांक ने बातों बातों में कहा की वे उन्हें गे बोलती रहती हैं और उनके उपर गलत इल्जाम लगाती हैं।

खेर जो भी है इस शो में ना तो अर्शी खान कम हैं ना ही प्रियांक शर्मा। अब इन दोनों की हालत देख तो यही लगता है की ये दुश्मनी बहुत गहरी जाएगी।

इसके अलावा जैसा की हम सब जानते हैं बिग बॅास 11 के घर से प्रियांक की खास दोस्त बेनफ्शा सूनावाला बाहर हो गई हैं। ऐसे में बाहर आने के बाद लोग बैन से अपने और प्रियांक के रिश्ते को लेकर कई बाते कर रहे हैं। सबको जानना है की क्या बैन और प्रियांक को सचमुच एक दूसरे से प्यार हो गया था।

पर बाहर आने के बाद बेनफ्शा ने ये बात क्लीयर कर दी थी की उनके और प्रियांक के बीच दोस्ती के अलावा कोई और रिश्ता नहीं था। वो सब सिर्फ एक मजाक था लेकिन लगता है किसी ने उन बातों को सीरियस ले लिया है। जी हां बता दें हाल में वूट के अनसीन वीडियो में प्रियांक ने लव से बैन को लेकर कुछ खास बाते कहीं। उनका कहना था की ना जाने क्यों पर वे बेनफ्शा की ओर अटरेक्ट होने लगे थे। वहीं बाहर आने के बाद से बैन का कहना है की प्रियांक और उनके बीच दोस्ती के अलावा कुछ और नहीं था। वे सब जो भी शो में हुआ सिर्फ एक मजाक था।