
bigg boss 11
जैसा की हम सब जानते हैं हाल में बिग बॅास 11 के घर से प्रियांक की खास दोस्त बेनफ्शा सूनावाला बाहर हो गई हैं। ऐसे में बाहर आने के बाद लोग बैन से अपने और प्रियांक के रिश्ते को लेकर कई बाते कर रहे हैं। सबको जानना है की क्या बैन और प्रियांक को सचमुच एक दूसरे से प्यार हो गया था।
पर बाहर आने के बाद बेनफ्शा ने ये बात क्लीयर कर दी थी की उनके और प्रियांक के बीच दोस्ती के अलावा कोई और रिश्ता नहीं था। वो सब सिर्फ एक मजाक था लेकिन लगता है किसी ने उन बातों को सीरियस ले लिया है। जी हां बता दें हाल में वूट के अनसीन वीडियो में प्रियांक ने लव से बैन को लेकर कुछ खास बाते कहीं...
उन्होंने लव से कहा की,-बेन मेरे टाइप की लड़की नहीं है। मुझे बेन जैसी लड़कियां पसंद नहीं हैं। सुंदर है, हॉट है। लेकिन मेरे तरीके की नहीं है। पता नहीं कैसे हो गया। विकास भी हैरान होता होगा मेरे पर। प्रॉब्लम यह है कि बाहर मेरी गर्लफ्रेंड है तो उसका बॉयफ्रेंड भी है। लव कहते हैं कि हो जाता है। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड होने के बाद भी फीलिंग आ जाती हैं। प्रियांक कहते हैं,- मुझे नहीं पता बाहर क्या होने वाला है। बाहर मेरी लाइफ कॉम्प्लिकेटेड बन सकती है।
एक अच्छी बात है कि वे बेन के साथ शो में एक बार भी फिजिकल नहीं हुए। हालांकि, चांस हो जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह चीज अच्छी हुई कि हमें चीटेड फील नहीं हुआ। प्रियांक ने कहा कि मैं जेनुइनली अपनी गर्लफ्रेंड को खोना नहीं चाहता। वह मेरी 10-12 साल पुरानी गर्लफ्रेंड है। यही नहीं, वे कहते हैं कि उनके मन में बेन को लेकर फीलिंग आ गई है, साथ ही बेन को लेकर भी फीलिंग जाग गई हैं।
इन सब बातों से लगता है की भले ही बेनफ्शा सीरियस ना हों लेकिन अगर वे घर से ना जाती तो प्रियांक यकीनन उनके प्यार में पड़ जाते।
Updated on:
22 Nov 2017, 10:33 AM IST
Published on:
22 Nov 2017, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.