4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस में सबके सामने खुल गया अर्शी खान की नाइटी का राज

अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल शहर की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले दिनों उसके तीन वीडियो वायरल हो गए थे,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohit Datey

•

Updated: 21 Nov 2017, 5:45 PM IST

arshi khan


भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल शहर की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले दिनों उसके तीन वीडियो वायरल हो गए थे,जिसमें वो अश्लील डांस करते हुए पाई गई थी, उसके बाद बिग बॉस के घर में भी उसने डांस करते हुए अपना टॉप ही फाड़ डाला था। उसके ऐसी हरकतों के कारण मुंबई से लेकर अर्शी के गृह नगर भोपाल तक चर्चाओं का दौर गर्मा गया था। अब अर्शी खान की नाइटी देशभर में हॉट टॉपिक बन गई है।

बिग बॉस के घर से लीक होने वाली खबरों में अर्शी की नाइटी वाली खबर लीक हो गई। यह फिलहाल हॉट टॉपिक बन गई है। अर्शी की नाइटी वाली खबर को उसका पब्लिसिटी स्टंड भी माना जा रहा है। उनके पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज ने इसका खुलासा किया है कि असली जिंदगी में भी अर्शी 'नाइट क्वीन' है। वो जब भी घर में रहती हैं तो नाइटी ही पहनती हैं। उसे नाइटीज पहनना बेहद पसंद है। बिग बॉस के घर में बी वह अक्सर दिन में भी नाइटी में नजर आती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल अर्शी खान के भोपाल स्थित घर पर ही 500 से ज्यादा नाइटी रखें हैं। वो हर रोज नई नाइटी पहनना पसंद करती हैं। बताया जाता है कि जब वे घर पर अकेली रहती हैं और कोई मेहमान नहीं आने वाले हैं तो वे सिर्फ और सिर्फ नाइटी ही पहनती हैं।

नाइटीज का ब्रांड कर चुकी है लॉन्च
चौंकाने वाली बात यह भी है कि अर्शी ने कुछ समय पहले नाइटीज का एक ब्रांड लॉन्च किया था, लेकिन फंड नहीं जुटा पाने और नेशनल स्तर पर मार्केटिंग सपोर्ट नहीं मिलने के कारण वह फ्लाप हो गया। उसका ब्रांड काफ्तान नाइटीज AAK या अर्शी आलमआरा खान ब्रांड का ही हिस्सा है।

-अफगानिस्तान या अरब देशों में काफ्तान को कोट अथवा ओवर कोट के रूप में पहना जाता है।
-अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए उसने यह स्टंट अपनाया है। यह भी माना जा रहा है कि अर्शी अपनी 'नाइटीज' को काफी पॉपुलर बना चुकी हैं। बिग बॉस के घर से छूटने के बाद उनके ब्रांड को शायद कुछ मदद मिल सके।

बोल्ड फोटो से हमेशा चर्चाओं में रहती है अर्शी खान, देखें PHOTOS