5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाश ने पार की सारी हदें, शिल्पा से की गंदी बात… हितेन ने कहा- ये तो अब पिटेगा!

आकाश ने पार की सारी हदें, शिल्पा से की गंदी बात... हितेन ने कहा- ये तो अब पिटेगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 23 Nov 2017, 1:47 PM IST

akash dadlani

akash dadlani

बिग बॉस सीजन ११ जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही घर की अंदर का माहौल बिगड़ता जा रहा है। घर के अंदर बने रहने के लिए प्रतिभागी सारी हदें पार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि इससे वो दर्शकों के दिलों पर छा जाएंगे और बेघर होने से बच जाएंगे। इन दिनो घर में कोर्ट-कचहरी का सीन चल रहा है। लोग एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। घर में चारों ओर कैमरे लगे हुए हैं। वो क्या करते हैं, सब कुछ कैमरे में कैद होता है। यदि वो बुरा करेंगे, तो देश की आवाम उन्हें माफ नहीं करेगी। बिग बॉस को अब तक वही शख्स जीता है, जिसने सच्चाई के साथ घर में दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसका ताजा उदारण बिग बॉस का पिछल सीजन है। मनवीर गुर्जर ने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीता और आखिर में शो जीतने में सफल रहे। यदि हम इस सीजन की तुलना पिछले सीजन से करें, तो यकीनन फिलहाल शिल्पा शिंदे का पलड़ा भारी है। उसके बाद विकास गुप्ता और फिर हितेन का नाम आता है। अर्शी खान और हिना खान बराबरी पर चल रही हैं। हिना खान के पिछडऩे की वजह है उनका खेल खेलने का तारीका...वो अब तक दूसरे प्रतिभागियों के कंधे पर बंदूक रखकर गेम खेलती आई हैं। इतना ही नहीं हिना की सोच पर भी काफी सवाल उठने लगे हैं। खैर, हिना की बात हम बाद में करेंगे,क्योंकि यहां मुद्दा आकाश डडलानी का है। ये शख्स वाकई पागल हो गया है।

इसमें कोई शक नहीं कि बिग बॉस का घर ही ऐसा है कि यहां दोस्त और दुश्मन पलभर में बदलत जाते हैं। शुरुआत में अच्छा बॉन्ड शेयर करने वाले आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे के बीच इन दिन दूरियां बनी हुई हैं। हाल ही एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाश ने गंदगी की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने शिल्पा से बहुत शर्मानाक बात करते हुए कहा कि वह उनके निजी अंग में लोशन लगाएं।

वैसे आकाश को यह बात मजाक में कहते पाया गया, लेकिन उनका इतना बेहूदा मजाक शिल्पा को बिल्कुल रास नहीं आया। उन्होंने बिना देर किए आकाश को अपनी हद में रहने की हिदायत दे डाली। शिल्पा ने आकाश की इस गंदी हरकत की शिकायत हितेन तेजवानी से की।

वीडियो में ये साफ नहीं है कि दोनों की बातचीत किस बात पर शुरू हुई, लेकिन आकाश, शिल्पा से उनके निजी अंग पर लोशन लगाने के लिए कह रहे हैं। वीडियो देख ये लग रहा है कि आकाश ये मजाक में कहते हैं, लेकिन शिल्पा को ये बात अच्छी नहीं लगती। उन्हें लगता है कि आकश ने अपनी हद पार कर दी है। वो हितेन को कहती हैं कि वो आकाश को सबक सिखाएंगी। हितेन भी कहते हैं कि लोगों को हद में रह कर मजाक करना चाहिए।

हितेन और शिल्पा की बात को आकश सुन लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें जो भी कहना है वो उन्हें आकर डायरेक्ट कहें। बिग बॉस शो का दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हितेन, आकाश को मजाक में कहते हैं कि अगर उसने फिर से ऐसा किया, तो वो पीट देंगे। वहीं जब इस बात का पता हिना को चलता है, तो वह बेहद खुश होती हैं और कहती हैं- आई लाइक इट!