TV न्यूज

बिग बॉस 11 : विकास गुप्ता ने चली ऐसी चाल, शिल्पा के उड़े होश, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 : विकास गुप्ता ने चली ऐसी चाल, शिल्पा के उड़े होश, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप....
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 3:14 PM IST
Vikas_Shilpa
Vikas_Shilpa

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए एक महीना हो गया है। लगता है बीते एक महीने में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच हुई तकरार अब बिग बॉस को भी पंसद आने लगी है। दरअसल ऐसा इसलिए कह सकते हैं कि क्योंकि बिग बॉस हमेशा ऐसा टॉस्क देते है जिसमें शिल्पा और विकास की भिड़त जरूर हो। इस बात तो बिग बॉस ने लग्जरी बजट टॉस्क में शिल्पा और विकास को मैनेजर बनाते हुए बीबी कुशन तैयार करने का काम दिया।

विकास और शिल्पा दोनों को ही समय पर आॅर्डर तैयार करने का टॉस्क दिया गया था। जिसके लिए घरवालों को दहाड़ी देकर काम को पूरा करवाना है। इस टॉस्क के दौरान शिल्पा ने हिना खान और आकाश डडलानी के साथ मिलकर विकास के लॉकर से पैसे चुरा लिए। लेकिन आप देखेंगे कि विकास गुप्ता ने ऐसी चाल चली कि शिल्पा शिंदे भी हैरान रह रह गई। खैर आज के एपिसोड में आप देखेंगे विकास शिल्पा को सबक सीखाने के लिए घरवालों को यकीन दिलाएंगे कि उनके पास अब ज्यादा पैसे है और वह शिल्पा से ज्यादा पैसे उन्हें दे सकते है। इसके लिए विकास गुप्ता ने अपने फेवर के कुछ कंटेस्टेंट्स से कहा कि हमें किसी भी सूरत में शिल्पा को इस टॉस्क में हैराना होगा।

बिग बॉस ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि विकास गुप्ता बंदगी और पुनीश से टॉस्क जीतने के लिए कुछ सीक्रेट बातें करते हुए नजर आ रहे है। इतना नहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महजबी, बंदगी और पुनीश विकास को पैसे देते दिख रहे ताकि वह ज्यादा से ज्यादा कुशन तैयार करवाकर ये टॉस्क जीत सके। इस वीडियो को देखने के बाद साफ जाहिर होता है कि शिल्पा को हराने के लिए बंदगी, महजबी और पुनीश विकास का पूरा साथ दे रहे हैं।

खैर इस खेल में किसकी जीत होगी ये तो आज ही पता चलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल है कि विकास अपनी इस चाल में कामयाब हो जाएंगे और ये टॉस्क वह जीत जाएंगे। अगर ये बात सही साबित होती है तो इसके बाद विकास और शिल्पा के बीच की जंग और भी बढ़ जाएगी। वैसे जिस तरह से विकास ने पूरी बाजी को पलट कर रख दिया उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस समय घर में वह बड़ी चतुराई से अपने कदम आगे बढ़ा रहे है।

आपको याद होगा कि जब गौहर खान ने घर में एंट्री ली थी तो विकास ने गौहर से भी कहा था कि वह इस शो को जीतकर रहेंगे। क्या आपको भी लग रहा है कि जिस तरह से विकास हर बार बाजी अपनी ओर कर लेते है क्या वह इस तरह से इस शो में आगे बढ़ेंगे?

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’