यूं तो बिग बॅास 11 के पहले दिन से खींच तान जारी है लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ते जा रहे है वैसे वैसे बिग बॉस के घर में तनाव भी आसमां छूता जा रहा है। और इन सबमें सबसे आगे हैं शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता। जैसे ही लगता है की अब मामला शांत हो जाएगा वैसे ही शिल्पा और विकास के बीच जंग छिड़ जाती है। ऐसा लग रहा है दोनों आराम कर करके लड़ रहे हैं। लेकिन अब लगता है विकास इस खेल में हार मानते नजर आ रहे हैं। क्योंकि कभी वे शिल्पा से जब भी लड़ते हैं आजकल घर छोड़कर जाने की बात करने लगते हैं। कहा जा सकता है की अब विकास गुप्ता लोगों का ड्रामा नहीं झेल पा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुनीश शर्मा पर अटैक किया था जिसके बाद से बिग बॉस ने उन्हें सजा दी कि वह अब कभी भी इस घर के कैप्टन नहीं बन सकते।