TV न्यूज

‘भाभी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी के एक्स हसबैंड का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित

bhabhi ji ghar par hai Actress Shubhangi Atre: टीवी के चर्चित शो में अंगूरी भाभी बनी शुभांगी अत्रे के एक्स पति का निधन हो गया है। उन्होंने इसके बाद फैंस से एक अपील की है।
2 min read
• •
Apr 22, 2025
Shubhangi Atre Ex Husband Death

Shubhangi Atre Ex Husband Death: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पीयूष पिछले काफी समय से लिवर सिरोसिस से परेशान थे और इस बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने मौत के आगे घुटने टेक दिए। शुभांगी ने इस दुखद घड़ी में फैंस से अपील कर उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह जल्द इस पूरे मामले पर बात करेंगी। तब तक उन्हें समय दें।

एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे के पति का निधन (Shubhangi Atre Ex Husband Death)

शुभांगी अत्रे और पीयूष ने साल 2003 में शादी की थी। कपल तकरीबन 22 साल तक शादी के बंधन में रहे, लेकिन इसी यानी 2025 में 5 फरवरी को दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। TOI ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया था कि शुभांगी और पीयूष के बीच बातचीत बंद हो गई थी। जिस वजह से कपल ने अलग होने का फैसला लिया था। वहीं, अपने एक्स-हसबैंड के जाने का शुभांगी को बहुत दुख है।

शुभांगी आत्रे ने फैंस से की अपील (Shubhangi Atre Instagram)

शुभांगी के एक्स हसबैंड पीयूष एक मार्केटिंग प्रोफेशनल थे। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आशी है। शुभांगी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे में बात की थी। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में बताया था कि मेरा तलाक मेरे लिए बहुत दुख देने वाला था। मैंने इस रिश्ते को अपना सब कुछ दिया था। वक्त के साथ मेरे और पीयूष के बीच काफी फासले आ गए थे, जिन्हें मिटा पाना मुमकिन नहीं था। हालांकि अब मैं उस शादी को खत्म कर चुकी हूं, और बहुत सुकून महसूस कर रही हूं जैसे कोई बहुत बड़ा बोझ हट गया हो। 

Updated on:
22 Apr 2025 09:09 am
Published on:
22 Apr 2025 09:09 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस