TV न्यूज

बेटे गोले से परेशान भारती सिंह! लबूबू डॉल को जलाकर बोलीं – गोले में दिखी शैतानी हरकत…

Bharti Singh: भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोले को लेकर परेशान हैं, और भारती का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि यह लबूबू डॉल ही गोले के दिमाग में शरारतें डाल रही है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 10:57 AM IST
बेटे गोले से परेशान भारती सिंह! लबूबू डॉल को जलाकर बोलीं - गोले में दिखी शैतानी हरकत...
Image Source: Bharti's X

Bharti Singh: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोले को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे की फेवरेट लबूबू डॉल को जलाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और लोग भारती के इस कदम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

बेटे गोले से परेशान भारती सिंह

बता दें कि भारती ने वीडियो में बताया कि जब से ये डॉल उनके घर आई है, तब से उनके बेटे गोले के स्वभाव में काफी बदलाव आ गया है। गोले पहले से ज्यादा शरारती हो गया है और चीजों को तोड़-फोड़ करने लगा है। भारती का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि यह डॉल ही गोले के दिमाग में शरारतें डाल रही है।

लबूबू डॉल को जलाकर बोलीं

बता दें कि वीडियो में भारती ने ये भी कहा कि लबूबू डॉल को जलाने का फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया है। उनके बेटे की नैनी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। भारती ने कहा कि 'जब से ये लबूबू डॉल उनके घर आया है, तब से गोले की शैतानी डबल हो गई है, और उनकी बहन भी इस डॉल से डरती है और उसने उन्हें इसे अपने घर लाने से मना कर दिया था।' इसके साथ ही भारती के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग भारती को अंधविश्वासी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर मां अपने बच्चे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है और भारती ने भी वही किया है।

बता दें कि भारती सिंह टीवी की दुनिया में एक जाना-माना नाम है। उन्होंने कई कॉमेडी शोज होस्ट किए हैं और अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता है। भारती यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं।

Updated on:
3 Aug 2025, 10:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’