27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक-ईशा की KISS वाली फोटो इंटरनेट पर वायरल, नेटिजेंस ने किए सवाल

Isha-Abhishek Viral Pic: अभिषेक कुमार की एक फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को सिर पर ‘KISS’ करते दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 2 Aug 2025, 7:38 PM IST

Isha-Malviya-and-Abhishek-Kumar

अभिषेक कुमार और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय (फोटो सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम)

Isha-Abhishek KISS Image: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा के सिर पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।

क्या है फोटो की सच्चाई

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' के जरिए पहचान बनाई। सलमान खान के रियलिटी शो में इस जोड़ी को खूब सराहा गया। अब खबर है कि दोनों एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी केमिस्ट्री का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस बार दोनों एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'नि तू बार-बार' में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। जिसमें वह ईशा को ‘किस्स’ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने पूछा प्रश्न?

इस पोस्टर को देखने के बाद लोग उनसे सवाल कर रहे हैं, क्या आप फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?
पोस्टर में ईशा और अभिषेक की नजदीकियां साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।

खास बात यह है कि ब्रेकअप के बाद पहली बार यह जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही है, जिस कारण फैंस के इमोशन्स और भी गहरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'हम तो इसी के इंतजार में थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों अब कभी अलग मत होना।' इनके अलावा, अन्य यूजर्स ने सवाल करते हुए कमेंट्स में पूछा, 'आप फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं क्या?'

कई लोगों ने दोनों की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग की तारीफ की और इसे 'मैजिक ऑन स्क्रीन' करार दिया।

कैमरा देखते ही चेहरा छुपा लिया

हाल ही में जब अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अपने नए गाने की शूटिंग कर रहे थे, तो दोनों एक ही कार में साथ नजर आए। जैसे ही मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद किया, दोनों ने तुरंत अपना चेहरा छिपा लिया।

बाद में जब रिपोर्टर्स ने उनसे इस बारे में सवाल किए, तो ईशा ने जवाब देने से बचते हुए कहा था कि हमारे देश में और भी जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर बात होनी चाहिए।

लेकिन अब जब दोनों का नया पोस्टर सामने आ गया है, तो यह साफ हो गया है कि स्क्रीन पर यह जोड़ी एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार है।

बता दें उनके नए म्यूजिक वीडियो ‘नि तू बार-बार’ का टीजर 3 अगस्त को रिलीज होने वाला है, और फैंस में इसे लेकर अभी से काफी उत्साह है। सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार ये जोड़ी क्या नया लेकर आ रही है।