TV न्यूज

इंडस्ट्री पर राज करने वाली इस मशहूर कॉमेडियन को कोख में ही मार देना चाहती थी मां, वजह चौंकाने वाली

भारती ने बातचीत में बताया, 'मेरी मां मुझे अबोर्ट करना चाहती थी।

2 min read
Jun 01, 2018
Bharti singh

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल में एक चैट शो पर पहुंची। इस चैट पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें और राज शेयर किए। दरअसल भारती, राजीव खंडेलवाल के चैट शो 'जज्बात: संगीन से नमकीन तक' तके के सेट पर पहुंची थी। यहां उन्होंने बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि उनकी मां उन पर गर्व करती है।

गर्भ में ही मार देना चाहती थी मां:
भारती ने बातचीत में बताया, 'मेरी मां मुझे अबोर्ट करना चाहती थी। भारती ने कहा कि उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां नहीं चाहती कि उनके बेटी हो। इसलिए वह मुझे जन्म से पहले ही गिराना चाहती थी। भारती की यह बात सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग चौंक गए। भारती ने कहा कि अब उनकी मां को उनकी उपलब्धियों पर गर्व होता है।

ये भी पढ़ें

अर्शी ने बताई पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ संबंधों और प्रेग्नेंसी की सच्चाई

मां ने मोटिवेट किया:
भारती ने कहा कि उनकी मां उन्हें काम के लिए बहुत मोटिवेट करती हैं। इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए भारती ने बताया कि एक बार उनकी मां की तबीतय बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा था। भारती का कहना है कि उन्हें आज भी वो दिन याद है जब मां आईसीयू में थी और भारती को परफॉर्म करना था। भारती परफॉर्म करने के लिए जाना नहीं चाहती थी लेकिन उनकी मां ने उन्हें मोटिवेट किया और शूट पर जाने के लिए कहा।

शो पर भारती ने दोबारा रचाई शादी:

राजीव खंडेलवाल के इस चैट शो पर भारती के साथ उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी पहुंचे थे। राजीव ने अपने शो पर इन दोनों की फिर से शादी करवाई। भारती और हर्ष ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

भारती के साथ खेला प्रैंक:

शो पर राजीव ने भारती के साथ एक प्रैंक भी खेला। दरअसल राजीव ने शूटिंग के दौरान बेहोश होने का नाटक किया। राजीव की तबियत बिगड़ते देख भारती काफी घबरा गई थी। इसके बाद सबने भारती को संभाला और बताया कि यह तो उनके साथ एक प्रैंक खेला जा रहा था।

ये भी पढ़ें

टीवी पर आने को लेकर डरा हुआ था, असली व्यक्तित्व ना दिख जाए: सलमान
Published on:
01 Jun 2018 05:20 pm
Also Read
View All