TV न्यूज

OMG : कपिल शर्मा का ‘फैमिली ड्रामा’ बंद, इसकी जगह भारती ला रही हैं नया शो

कपिल की जगह चैनल एक नया शो लेकर आने की तैयारी में है। चैनल नए शो के लिए भारती को अप्रोच कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 11:11 AM IST
kapil sharma
kapil sharma

कपिल शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन वह किसी न किसी विवाद में फंसते जा रहे हैं। अब कपिल और उनके फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। सोनी चैनल ने आखिरकार इतने विवादों के बाद कपिल शर्मा के शो को पूरी तरह से बंद करने का फैसला कर ही लिया। अब कपिल की जगह चैनल एक नया शो लेकर आने की तैयारी में है। चैनल नए शो के लिए भारती को अप्रोच कर रहा है।

शो का नाम तय नहीं:
रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल ने अभी शो का नाम तय नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस शो का नाम 'कॉमेडी सर्कस' भी हो सकता है। इसके लिए चैनल ने अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक के साथ भारती सिंह को अप्रोच किया है। शो की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू हो सकती है। इस बात की जानकारी भारती ने एक चैनल से बातचीत के दौरान दी है।

चैनल के हैड से हुई भारती की मीटिंग:
भारती ने बताया, 'हां, यह खबर सच है। दो दिन पहले ही सोनी टीवी के हैड से मेरी मीटिंग हुई है पर अभी यह कन्फर्म नहीं है कि यह 'कॉमेडी सर्कस' है या कोई और शो है। यह शो कपिल के शो की जगह टेलीकास्ट होगा। फिलहाल, कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।'

कपिल ने चैनल को लेकर कही ये बात:
बाता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कपिल से पूछा गया कि था कि क्या शो बंद हो रहा है इस पर उन्होंने कहा था, 'मेरा चैनल सोनी एंटरटेनमेंट मेरे साथ है। सोनी के एन पी सिंह और दानिश असलम बहुत सपोर्टिंग इंसान हैं। उन्हें मुझपर भरोसा है।'

नए शो से खुश नहीं है कपिल:
खबरों की मानें तो कपिल उनके नए शो के फॉर्मेट से खुश नहीं हैं। उन्हें इससे पहले के दो शोज 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसी सक्सेस नहीं मिल रही है। खुद कपिल अपनी टीम को कह चुके हैं- 'कुछ मजा नहीं आ रहा है'।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’