TV न्यूज

Bhojpuri Stars: मनोज तिवारी से मोनालिसा तक, इन भोजपुरी सितारों ने ‘Bigg Boss’ में मचाया था तहलका

Bhojpuri Stars in Bigg Boss:मनोज तिवारी और मोनालिसा जैसे कई भोजपुरी सितारों ने 'बिग बॉस' के मंच पर अपने अंदाज से धूम मचाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया...
2 min read
Aug 21, 2025
Bhojpuri Stars: मनोज तिवारी से मोनालिसा तक, इन भोजपुरी सितारों ने 'Bigg Boss' में मचाया था तहलका
Bigg Boss ( फोटो सोर्स; X)

Bigg Boss: 24 अगस्त से 'बिग बॉस 19' शुरू होने जा रहा है और प्रोमोज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं। लेकिन 'बिग बॉस' के इतिहास में कई ऐसे भोजपुरी सितारे भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से शो को और भी दिलचस्प बना दिया। तो आईए जानें भोजपुरी सेलेब्स की लिस्ट …

मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari)

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता मनोज तिवारी 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। शो के दौरान उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब उनकी कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा से तीखी बहस हो गई थी। इन दोनों के बीच का झगड़ा आज भी दर्शकों को याद है। हालांकि इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी विनर बनी थीं, लेकिन मनोज तिवारी ने अपनी सादगी और गुस्से से खूब सुर्खियां बटोरीं।

मोनालिसा ( Monalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'बिग बॉस 10' में एंट्री ली थी। इस सीजन में वह अपने पार्टनर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। शो के दौरान दोनों ने शादी भी की थी, जो उस वक्त खूब चर्चा में रही। मोनालिसा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस' के बाद उन्हें टीवी सीरियल 'नजर 2' में लीड रोल मिल गया। 'बिग बॉस' ने मोनालिसा को हिंदी टीवी इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई।

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav)

2019 में 'बिग बॉस सीजन 13' टेलीकास्ट हुआ था, जिसके विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे। इस सीजन में भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी कंटेस्टेंट थे। हालांकि, वह ज्यादा समय तक शो में टिक नहीं पाए थे, लेकिन उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

संभावना सेठ ( Sambhavna Seth)

साल 2008 में आए 'बिग बॉस 2' में भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों की आइटम गर्ल संभावना सेठ ने तहलका मचा दिया था। शो में उनका ग्लैमरस लुक और ड्रामा खूब चर्चा में रहा। संभावना की मौजूदगी से 'बिग बॉस 2' और भी ज्यादा मसालेदार बन गया था। उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज और निडर पर्सनैलिटी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

रवि किशन ( Ravi Kishan)

2006 में 'बिग बॉस' का पहला सीजन आया था और यहीं से इसकी शुरुआत हुई थी। इसी सीजन में रवि किशन पहुंचे थे। शो में उन्होंने जो एंट्री परफॉर्मेंस दी थी, वो भी लोगों को खूब पसंद आई थी। रवि किशन ‘बिग बॉस 1’ सेकेंड रनरअप बनकर घर से बाहर निकले थे।

Updated on:
21 Aug 2025 01:37 pm
Published on:
21 Aug 2025 01:37 pm