TV न्यूज

BIGG BOSS 11: प्रियंक ने खोला अर्शी से जुड़ा एक काला राज, जिसे सुन अर्शी के पैरों तले खिसकी जमीन…

BIGG BOSS 11: प्रियंक ने खोला अर्शी से जुड़ा एक काला राज, जिसे सुन अर्शी के पैरों तले खिसकी जमीन...
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 10:04 AM IST
priyank sharma and arshi khan
priyank sharma and arshi khan

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा दोबारा एंट्री ले चुके हैं। कल के एपिसोड में जब से प्रियंक वापस आया है घर का माहौल बिल्कुल बदला बदला सा लग रहा है। बता दें प्रियांक लगभग 10 से 15 दिन घर से बाहर रहे है। सुनने में आया है की उस दौरान उन्होंने घर के कंटेस्टेंट के बारे में ऐसी ऐसी बातों का पता लगाया जो दोबारा से बड़े विवादों को जन्म दे सकती हैं। कल बिग बॉस द्वारा दिए गए एक कार्य के दौरान अर्शी खान और सपना चौधरी में जमकर बहस होती है। लेकिन उसी विवाद के बीच प्रियांक अपनी चाल चलते हुए सपना से अर्शी की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसे काले सच का पर्दा फाश करता है। इस बात को सुन अर्शी के पाँवों तले जमीं खिसक जाती है।

जी हाँ सपना बहस के दौरान अर्शी से सिर्फ दो शब्द पुणे और गोवा कहती हैं। इसके बाद आपने देखा कि अर्शी पागल सी हो जाती हैं और किसी तरह से प्रियांक के पास बार बार जाकर ये पूछने की कोशिश करती है कि आखिर उन्होंने सपना से ऐसा क्या कह दिया है। लेकिन प्रियांक उन्हें सिर्फ इतना ही बोलते हैं की उन्हें कुछ नहीं पता। अब घरवालों को तो प्रियंक ने नहीं बताया लेकिन आपको बता दें की आखिर ये पुणे और गोवा क्या है।

यह अर्शी की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई है जिसे सुनकर शायद आपके भी कानों को यकीन ना हो। जी हाँ अर्शी का नाम पुणे के एक सेक्स रैकेट से जुड़ा था। साल 2016 में आई पुणे मिरर की एक खबर के मुताबिक पुणे पुलिस को लगा था कि अर्शी सेक्स रैकेट का हिस्सा थी। विपुल दहल नाम के एक शख्स को इस रैकेट का एंजेट बताया गया था और यह शख्स पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था। इसके बाद विपुल और अर्शी का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था जिसमें यह बात सामने आ रही थी कि वह क्लाइंट की तलाश में थी।

बता दें कि अर्शी का नाम पुणे में ही नहीं बल्कि गोवा के सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था। गोवा पुलिस ने अर्सी को फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस को यह यकीन दिला दिया था कि उनका ऐसी चीजों से कोई लेना देना नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’