हिना को शायद यह नहीं पता कि बिग बॉस के घर में जो लोग आते हैं, वो कोई न कोई कंट्रोवर्सी में फंसे होते हैं या फिर उनके साथ कोई न कोई विवाद जुड़ा होता है। ऐसा हिना खान और हितेन के साथ नहीं था, लेकिन शो उन्हें बदनाम कर दिया है। इस घर में रोज झगड़े होंगे...यदि ऐसा नहीं होता, तो शो में ट्विस्ट नहीं आएगा। इस झगड़े से जो पाक साफ बचकर निकलेगा, उसी की दर्शकों में अच्छी इमेज बनेगी और आखिर में ऐसा प्रतियोगी ही जीतता है। पिछला सीजन इसका ताजा उदाहरण है। खैर, यहां हम बात करेंगे हिना के उस कमेंट की, जिसमें उन्होंने साउथ्ज्ञ फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं की पसंद व अभिनेत्रियों की फिटनेस पर तंज कसा है।