TV न्यूज

बिग बॅास 11 से निकलते ही बंदगी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, बिना कपड़ो के लाल चादर में लिपटी दिखी बंदगी…

बिग बॅास 11 से निकलते ही बंदगी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, बिना कपड़ो के लाल चादर में लिपटी दिखी बंदगी...
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2017, 10:18 AM IST
bandagi kalra
bandagi kalra

जैसा की हम सब जानते हैं की हाल में बिग बॅास 11 की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा अब इस शो से बाहर हो चुकी है। बाहर निकलते ही बंदगी एक बदले हुए अवतार में दिखाई दे रही हैं। जी हां बता दें उन्होंने हाल में फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया। इन तस्वीरों को बंदगी ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

इन तस्वीरों में बंदगी बिना कपड़ो के दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर्फ एक लाल वैलवेट की चादर लपेटी हुई है। वैसे इन तस्वीरों में यकीनन वे काफी खूबसूरत लग रही है।

बता दें बंदगी के जाने के बाद से पुनीश का गेम में मन लगना अब लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। बता दें ये एलिमिनेशन सभी के लिए काफी शॅाकिंग था। घर में सभी को लग रहा था की इस बार लव ये गेम छोड़ कर चले जाएंगे।

#ladyinred #satinsilk #dabbooratnani #sizzlinghot #biggboss11 #2k17

A post shared by Bandgi Kalra (@bandgikalra) on

जब सलमान खान ने लव, बंदगी और पुनीश इन तीनों में से किसी एक को बाहर होना था। जब सलमान ने घर के सदस्यों से पूछा कि इन तीनों में से किसे बाहर जाना चाहिए, ज्यादातर ने लव का नाम लिया। यहां तक कि लव की दोस्त हिना खान का भी यही कहना था कि लव को ही घर से बेघर होना चाहिए। लेकिन सलमान खान ने लव को सेव कर सभी को चौंका दिया।

Live fast , Die young !!

A post shared by Bandgi Kalra (@bandgikalra) on

इसके बाद सलमान ने बंदगी और पुनीष को सीक्रेट रूम में भेजा और उन्हें उनकी सारी मेमोरीज एक वीडियो के जरिए दिखाई। ये वीडियो देख पुनीष बंदगी भावुक हो उठे और रोने लगे। इसके बाद सलमान ने बंदगी को घर से बेघर कर दिया। इसपर पुनीष फूट फूटकर रोने लगे।

इन्ही इमोश्नस के बीच पुनीष ने बंदगी कालरा संग नेश्नल टेलीविजन के आगे लिपलॅाक कर लिया।ये सब यहां तक की सलमान खान भी देख रहे थे। वैसे तो भारतीय सभ्यता में ऐसा काफी कम बार हुआ है जब किसी धारावाहिक में इस तरह के सीन दिखाए गए हों। लेकिन इमोश्नस के आगे किसी की नहीं चलती। अब देखना होगा की बंदगी के जाने के बाद अब पुनीष किस तरह इस घर में टिक पाते हैं।

Published on: