4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान ने कुछ इस तरह किया झक्कास अनिल का रेस 3 के सेट पर स्वागत

सलमान ने कुछ इस तरह किया 'झक्कास' अनिल का 'रेस 3' के सेट पर स्वागत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Dec 2017, 6:52 PM IST

salman_khan

salman_khan

अभिनेता अनिल कपूर 'रेस 3' के शूटिंग में अन्य कलाकारों के साथ शामिल हो गए हैं। फिल्म 'रेस' की तीसरी श्रृंखला में सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान ने शुक्रवार को अनिल और निर्माता रमेश तौरानी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। सलमान ने तस्वीर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झक्कास! अनिल कपूर, रमेश तौरानी।'

सलमान और अनिल इससे पहले भी बीवी 'नंबर 1', 'नो एंट्री', युवराज और 'सलाम-ए-इश्क : ए ट्रिब्यूट टू लव' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अनिल इससे पहले रेस की दोनों कडिय़ों में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ चुके हैं। तौरानी ने भी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'पिक्चर अगर रेस हो तो ये कैसे न हो अनिल कपूर) वह रेस में वापसी कर रहे हैं।'

खास बात यह है कि, अनिल के आने से सलमान काफ़ी खुश नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि, फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में शुरू हुई थी। उस समय भी सलमान ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए बाकी कलाकारों को इंट्रोड्यूस करवाया था। सलमान के साथ फिल्म की पूरी टीम सेट पर मौजूद थी, जिनमें रमेश तौरानी, रेमो डिसूजा, सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन भी मौजूद थे। वैसे इसमें अचरज वाली कोई बात नहीं है। अनिल कपूर तो रेस सीरीज़ के फाउंडर मेंबर रहे हैं। रेस के दोनों भाग में इनके कारनामे आप देख चुके हैं। हां, हैरत पहले जरुर हुई थी कि फिल्म की घोषणा के साथ इनका नाम क्यों नहीं जाहिर किया गया।

बताते चलें कि, इससे पहले अब्बास मस्तान फिल्म रेस और रेस 2 का निर्माण करते आए हैं लेकिन रेस 3 को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब रेमो सलमान को किसी फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसमें कटरीना कैफ भी हैं। 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। यह अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन