
बिग बॅास 11 में यूं तो सभी अपने असली रंग दिखाते नजर आ रहे हैं पर इन सब में सबसे आगे हैं बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की जोड़ी। सलमान खान के मना करने के बावजूद भी पुनीश और बंदगी की कैमरे के सामने हरकते जारी है। इस वक्त ये बिग बॅास का जोड़ा प्यार में इतना डूबा दिखाई दे रहा है की ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता जा रहा है की ये प्यार है या टीआरपी का खेल।
हाल में इस जोड़े एक और हरकत जोरों शोरों से वायरल हो रही है जब पुनीश ने बंदगी को अपनी शॅार्ट्स के बटन खोलने को कहा। इस बात पर बंदगी झिझकी जरुर लेकिन इसके बाद दोनों बॅाथरुम में साथ जाते दिखाई दिए। इन सभी हरकतों से लगता है की दोनों को अब एक्पोज करने में कोई दिक्कत नहीं है। जो बंदगी आज खुल्म खुल्ला प्यार कर रही हैं एक वक्त था जब वे एसी चीजों से साफ इनकार कर देती थी।
जी हां हाल में एक सोर्स ने बताया है की बंदगी कालरा को एक बार कॅान्डम एड में काम करने के लिए पूछा गया है। इस ऑफर से बंदगी ने तब साफ इनकार कर दिया था और कहा था की,- मैं एसा कोई काम नहीं करुंगी जिससे मेरे माता पिता की बदनामी हो...
तो अब क्या हुआ बंदगी ?? लगता है बंदगी भूल गई हैं की बिग बॅास में चारों ओर कैमरे लगे हैं और उनकी और पुनीश की सारा रोमांस आज पूरा भारत देख रहा है। दोनों की बड़ती नजदीकियों को देख लग रहा है की ये अब बिग बॅास से बाहर नहीं आना चाहते।
बता दें इस वीक के एपिसोड में बंदगी कालरा सेव हो चुकी है। उन्हें बचाने के लिए आकाश डडलानी ने अपने बालों की कुर्बानी दी है। साथ ही पुनीश शर्मा भी इस हफ्ते सेफ हैं। पुनीश को बंदगी ने अपने घर में रखे कपड़ो की कुर्बानी देकर बचाया है। देखते हैं ये प्यार और कितने दिन तक चलता है।