5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: शो से निकलने के बाद हिना और प्रियांक इस शो और फिल्म में कर सकते हैं काम…

BIGG BOSS 11: शो से निकलने के बाद हिना और प्रियांक इस शो और फिल्म में कर सकते हैं काम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Nov 2017, 12:32 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसे जैसे बिग बॅास 11 के दिन कम होते जा रहे हैं सभी घर वाले अपने असली रंग दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं हिना खान। कहना गलत नहीं होगा की वो घर में ऐसी कंटेस्टेंट है जिसे घर काफी कम लोग पसंद करते हैं।

बता दें हिना ने इस शो से पहले स्टार प्लस के पॅापुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता को अपने 8 साल दिए थे। उनका निभाया गया अक्षर का किरदार आज भी लोगों के ज़हन में बसा हुआ है। लेकिन इसके बाद हिना ने अपना रुख रिएलिटी शोज की ओर बढ़ा लिया। शायद उनका ये डिसीजन सही भी निकला।

आपको जानकर हैरानी होगी की घर से निकलने के बाद हिना खान को एक फिल्म का ऑफर आया है। इस बात के बारे में हिना ने खुद बताया है। हुआ ये की बिग बॅास के एपिसोड में उन्होंने ये बात टीवी के प्रड्यूसर विकास गुप्ता के साथ शेयर किया है। उन्होंने विकास को बताया कि वो फिल्म के डायरेक्टर का नाम नहीं ले सकती है लेकिन वो इस घर से निकलने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर देंगी। इतना ही नहीं हिना ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के साथ एक वेब सीरीज का भी ऑफर आया है। तो वही विकास गुप्ता बताती है कि उनके बिग बॉस में आने के कारण उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स का काम भी रुका हुआ है।

हिना खान ही नहीं बल्कि प्रियांक शर्मा के पास भी इस शो के बाद एक बड़ा आॅफर आया है। इस बात का खुलासा भी शो के दौरान विकास गुप्ता ने किया। अब ये शो विकास गुप्ता का है या नहीं इस बात का तो पता नहीं लेकिन जरुर तय है की प्रियांक और हिना बाहर निकलने के बाद खाली नहीं बैठने वाले। बता दें हाल के एपिसोड में हिना खान, बंदगी कालरा और सपना चौधरी घर जाने के लिए नॅामिनेट हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की कौन इस खेल से अगले हफ्ते बाहर होगा।