TV न्यूज

BB11: बंदगी पुनीश की MAKEOUT वीडियो की गई डिलीट, प्यार में पागल जोड़े ने किया ब्रेकअप करने का फैसला…

BB11: बंदगी पुनीश की MAKEOUT वीडियो की गई डिलीट, प्यार में पागल जोड़े ने किया ब्रेकअप करने का फैसला...
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 10:02 AM IST
bigg boss 11
bigg boss 11

कहना गलत नहीं होगा की जब से बिग बॅास 11 में बंदगी कालरा और पुनीष शर्मा ने ये प्यार का खेल शुरु किया है दोनों मिलकर सिर्फ और सिर्फ गेम में गर्माहट लाने का काम कर रहे हैं। इन दिनों घर में बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दोनों की बड़ती नजदीकियां देखकर तो कभी कभी लगता है की अब उन्हें घर के किसी भी दूसरे सदस्य से कोई मतलब नहीं है।

ये दोनों लव बर्ड अपने प्यार में मस्त नजर आते हैं। और रात हुई नहीं की नेशनल टेलीविजन पर ये दोनों अंधेरों में खुलेआम सारी हदें पार करते भी नजर आते हैं। एक ही बेड शेयर करना, लिपलॉक से लेकर दोनों की इंटीमेट हो जाना। यकीनन दिन प्रतिदिन इन दोनों को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है।बता दें हाल में इस कपल को लेकर रिपोर्ट ये आ रही हैं कि बिग बॉस के कैमरा में दोनों की ऐसी हरकतें भी कैद हुई हैं जिन्हें बि‍ग बॉस को डि‍लीट करना पड़ा है।

खबर के मुताबिक बंदगी और पुनीश ने बिना बाकी सदस्यों और कैमरा की परवाह किए सारी हदें पार कर दीं हैं। चर्चा है कि इस का कपल का मेकआउट मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए हैं जिन्हें बिग बॉस को हटाना पड़ा है। और यही वजह है की बिग बॉस ने इस तर‍ह के बोल्ड कंटेंट के चलते शो का टाइम ही बदल डाला है।

लेकिन इसी के साथ हाल में एक और चौकाने वाली वीडियो सामने आई हैं। वीडियो से पता चला हैं कि, पुनीश और बंदगी एक दुसरे से अब ब्रेकअप करना चाहते हैं। दोनों इसके लिए तैयार भी हैं। जी हां, देखिए वो वीडियो कैसे मजाक-मस्ती ने ये दोनों ब्रेकअप की बात छेड़ देते हैं। लेकिन बता दें ये सिर्फ एक मजाक है।

Part 1 : Bandgi demands a breakup Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

Part 2: Bandgi demands a breakup Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

जी हां खेल-खेल में एक दुसरे के साथ ब्रेकअप करना चाहते हैं। देखिए तो गार्डन एरिया में बैठ कर पुनीश कैसे बंदगी को छेड़ते दिख रहे हैं। खेल-खेलते हुए पुनीश अचानक बंदगी को मजाक में थप्पड़ भी मार देते हैं। खेर जो भी है ये दोनों घर से अलग जब भी रोमांस करते हैं इन दोनों का ये प्यार दर्शकों को काफी लुभाता है। वैसे भी इस चीखम चिल्ली में दो प्यार की बातें सुनले तो इंसान वैसे भी ठंडा हो ही जाता है। अब आगे देखना होगा की ये प्यार और कितने परवान चढ़ता है।

Updated on:
29 Nov 2017, 10:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार