
बिग बॉस सीजन-11 में दिन-प्रतिदिन तमाशा बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगी एक-दूसरे से हाथपाई पर उतारु हैं। हर दिन घर में कोई ना कोई नया ड्रामा क्रियट किया जा रहा है। विकास गुप्ता और 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे की लड़ाई तो एंट्री होते होने लगी थी। जो थमने का नाम नहीं ले रही। पांचवें दिन भी विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच हाथापाई हुई थी जो हाथ उठाने तक पहुंच गई थी। यही सिलसिला छठवें दिन भी जारी रहा। शिल्पा लड़ाई को खत्म करने के मूड में बिल्कुल नहीं लग रही हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में गलत व्यवहार के चलते शिल्पा शिंदे और आकाश और जुबैर खान को जेल हुई है। बस रात होने की देर थी कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस की जेल तोड़कर बाहर आ गई। उनके जेल से बाहर निकलने में आकाश ने मदद की और शिल्पा कैमरे की तरफ पीठकर जेल से बाहर निकली और इसके बाद दबे पांव विकास गुप्ता जहां सो रहे वहां पहुंची।
शिल्पा ने चप्पलों को लेकर विकास गुप्ता के साथ जो किया उस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार शिल्पा ने ऐसा किया तो हम आपको बता दें कि वह लड़ाई को खत्म करने में मूड में नहीं बल्कि विकास पर इतनी तपी बैठीं कि उन्होंने रात को विकास की चप्पल उठाई और उनके मुंह के पास ले जाकर रख दी और दबे पांव वहां से लौट गई। जब शिल्पा वापस लौट रही तो उसके बाल ऐसे बिखरे हुए थे जैसे कोई भूतनी हो। उनके इस रूप को देखकर एक बार एक कंटेस्टेंट के होश ही उड़ गए थे, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि ये तो शिल्पा है तो उनकी सांसेें थमीं। इसके बाद किसी कंटेस्टेंट ने देखा की विकास गुप्ता मुंह के पास चप्पल रखी तो उसने ये सोचकर की सुबह फिर कोई ना कोई हंगामा होगा तो उन्होंने चप्पल उठाकर दूर रख दी।
बाद में शिल्पा इस बड़ी मुसीबत में फंस गईं कि आखिर जेल बाहर तो आए गए लेकिन जेल के अंदर वापस कैसे जाएं। क्योंकि जेल से बाहर निकलना जितना आसाना था उससे कहीं ज्यादा जेल के अंदर जाना मुश्किल था। ऐसे में फिर आकाश में शिल्पा के जेल के अंदर आने में मदद की और उन्होंने शिल्पा का हाथ पकड़कर उपर खिंचा और इस दौरान दीवार की रगड़क लगने से शिल्पा के पीठ पर कुछ खरोचें भी आई हैं। खैर कुछ भी और कैसे भी हुआ लेकिन आखिरकार शिल्पा जेल के अंदर वापस चली गईं। लेकिन देखा जाए तो शिल्पा का जेल से बाहर आना फिर अंदर जाना सही मायने में बिग बॉस के अंदर का यही तो एक रोमांच है जो शायद बाकी प्रतिभागी नहीं कर पाते। आज वीकेंड का वार का दिन। सलमान बेहद क्रोधित हैं। कुछ ऐसा करने वाले हैं जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया।