TV न्यूज

BB11: हिना ने इस बार टास्क में की सारी हदे पार! बंदगी की आंखो में डाला मिर्ची पाउडर, साथ ही कहा…

BB11: हिना ने इस बार टास्क में की सारी हदे पार! बंदगी की आंखो में डाला मिर्ची पाउडर, साथ ही कहा...
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 9:55 AM IST
BIGG BOSS 11
BIGG BOSS 11

बिग बॅास 11 का खेल में अब सब शाम दाम दंड भेद सारी कूटनितियां अपना कर अपने आपको बचाने में लगे हैं। इस खेल में कोई किसी का सगा नहीं दिखाई दे रहा। कल तक अर्शी खान शिल्पा शिंदे को अपनी मां का दर्जा दे रही थी और आज हिना खान के साथ मिलकर उन्ही का मजाक बना रही है।

वहीं आकाश डडलानी भी पुनीश का जानी दुश्मन बन चुका हैं। और पुनीश भी अब आकाश की हरकतों से तंग आ कर सरेआम उसका सर फोड़ने की धमकी दे रहा है। ऐसे में अब लोग फिर अपनी टीम बदलते दिखाई दे रहे हैं। बता दें हाल में पुनीष और आकाश की इतनी खतरनाक लड़ाई हो जाती है की पुनीष लव त्यागी और प्रियांक शर्मा से उसका सर फोड़ने की बात कहता है और बोलता है की मैं फिर घर जाने को भी राजी हूं। साथ ही हिना और अर्शी खान भी मिलकर शिल्पा शिंदे को खरी खोटी सुनाते हैं। सचमुच बिग बॅास 11 का आने वाला एपिसोड काफी जानलेवा होने वाला है।


बता दें आने वाले एपिसोड में घर वालों को नया लग्जरी बजट टॉस्क देने वाले है जिसमें घरवालों की दो टीम बनेगी ये टीमें होगी लीलीपुट्स और दैत्यों की। एक एक करके लीलीपुट प्लेटफॉर्म पर लेटेंगे और उन्हें रस्सी से बाँध दिया जाएगा। वहीं दैत्यों की टीम मिलकर प्लेटफॉर्म पर लेटे हुए लीलीपुट को टॉर्चर करेगी और जो लीलीपुट उस स्थिति में सहज महसूस नहीं करेगा वह टॉस्क से क्वीट कर सकता है।

इस खेल में हिना सारी हदे पार करती दिखाई देंगी। वह बंदगी कालरा की आँखों में लाल मिर्च डाल देंगी। इतना ही नहीं वह बंदगी को धमकी देंगी कि वह उनके बाल भी काट देंगी। दूसरी ओर आकाश वैक्स स्ट्रिप्स के जरिए हितेन को सताएंगे। सच में इस बार का टास्क घर में रह रहे लोगों के बीच दुश्मनी और गहरी कर देगा।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार