12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये लो! सलमान की फिल्म के पहले सीक्वल शूट में हुआ हादसा, एक्टर हुए घायल…

ये लो! सलमान की फिल्म के पहले सीक्वल शूट में हुआ हादसा, एक्टर हुए घायल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 27 Nov 2017, 5:08 PM IST

salman khan

salman khan

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की शूट्स में व्यस्त है ऐसे में खबरें आ रही हैं की हाल में रेस 3 की सेट पर एक हादसा हुआ है। जी हां बता दें इन दिनों रेस 3 की शूटिंग मेहबूब स्टूडियो में चल रही है और वहीं ये हादसा हुआ है।

दरअसल हुआ ये की सेट पर उस वक्त एक एक्शन सीन शूट हो रहा था। सीन करने के दौरान, कुछ मूव्स काफी गलत हो गए.. और फिल्म में काम कर रहे सलमान के को एक्टर साकिब को हाथ में गहरी चोट लग गई। इस हादसे के होते ही शूटिंग को तुरंत रोक दिया गया। सुनने में आया की इस वाक्या के बाद सलमान खान इतना घबरा गए की उन्होंने खुद अपने डॉक्टर को बुलाया। बता दें साकिब के हाथों में दो स्टिचिज लगे है।

लेकिन इस घटना के तुरंत बाद ही सभी एक्टर्स वापस अपने काम पर लग गए। खेर इन सब से ये तो पता चल गया है की सलमान की आने वाली रेस 3 में गजब के एक्शन सीन्स होने वाले हैं। बता दें आने वाले वक्त में रेस 3 की शूटिंग भारत से बाहर विदेश में की जाएगी।


इसके अलावा अगर सलमान के करियर की बात करें तो बता दें जल्द ही बॅालीवुड के टाइगर की फिल्म टाइगर जिंदा है बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में सलमान भाई के फैन्स का एक्साइटमेंट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बता दें अभी कुछ वक्त पहले ही फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। जिसे देख भारत की सारी जनता फिल्म को लेकर और उत्सुक होती जा रही है। सलमान खान इस फिल्म में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म इस क्रिसमस बॅाक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है।