12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11:सपना चौधरी को जिताने के लिए भाई घूम-घूम कर मांग रहा था वोट लेकिन फिर भी हुई बेघर

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी Bigg Boss 11 से हुई बाहर, मनवीर गुर्जर की तरह नहीं दिया प्रदेश वासियों ने साथ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 27 Nov 2017, 1:23 PM IST

Sapna_Chaudhary

Sapna_Chaudhary

नोएडा. BIGG BOSS11 के घर से सपना चौधरी के आउट होने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं। उनके फैंस को लग रहा था कि सपना चौधरी BB11 की फाइनलिस्ट बनेंगी लेकिन उनके एविक्‍शन से हर को हैरान है। आपको बतादें कि हरियाणा की डांसर सपना चौधरी को जिताने के लिए उनके परिजन कुछ दिनों पहले तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर में घूम घूम कर वोट मांग रहे थे। लेकिन सपना के बिगबॉस 11 से बाहर होने के बाद उनके पूरे परिवार वाले भी हैरान थे। एक तरफ जहां उनके परिजन वोट मांगते नहीं थके रहे थे वहीं सपना को लोगों ने कम वोट देकर घर से बाहर कर दिया था। यहां तक की सपना के परिजनों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आरडब्ल्यूए समेत समाजसेवी संगठनों ने पूरी तरह सपोर्ट करने का आश्वासन दिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां किल्क करें- https://www.youtube.com/watch?time_continue=4&v=DdOus3I635s


आपको बतादें कि सपना के परिवार के कुछ हाल ही में शहर-शहर घूमकर उनके लिए वोट करने की अपील कर रहे थे। सपना चौधरी को बिग बॉस का सीजन जि‍ताने के लिए उनके भाई राहुल चौधरी और हरियाणा के गायक बिशन सिंह ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरडब्ल्यूए बीटा—1 के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करने का आश्वासन भी दिया था। इसके अलावा उन्‍होंने अन्य सेक्टरों में भी जाकर लोगों से सपना चौधरी को जि‍ताने के लिए वोट करने और अन्य लोगों को वोट के लिए प्रेरित करने की अपील की। लेकिन ये सब सपना चौधरी के काम ना आ सका, और वह बिगबॉस के घर से बाहर हो गईं।

मनवीर गुर्जर को मिला था भरपूर समर्थन

हालांकि बिगबॉस 10 के पिछले सीजन में शहर के लोगों ने विजेता रहे मनवीर गुर्जर का फुल सपोर्ट किया था। देश के साथ—साथ विदेशों से भी उनके पक्ष में वोटिंग की गई थी। मनपीर गुर्जर को उनके पैत्रक जिले से लोगों का काफी सपोर्ट रहा था। परिजनों को उम्मीद है कि मनवीर गुर्जर की तरह सपना को भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वहीं शहरवासियों ने सपना चौधरी का सपोर्ट करने का आश्वासन दिया है। शहर के लोगों का सपोर्ट मिलने से परिजन भी खुश है।