TV न्यूज

शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान भी राजनीति में रखने जा रही कदम, कांग्रेस पार्टी में होने जा रही शामिल…

अवाम की चहेती Arshi Khan राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

2 min read
Feb 28, 2019
bigg boss 11 participant arshi khan join congress party

टीवी और बॅालीवुड जगत के स्टार्स इन दिनों राजनीति में घुसने की तैयारी कर रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं। Bigg Boss 11 विनर Shikpa Shinde ने हाल में congress party join की है। अब अवाम की चहेती arshi khan भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

जी हां, अर्शी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस की उपाध्यक्ष के रूप में राजनीति की शुरुआत कर रही हैं।

हाल में अर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, 'हां, मैं कांग्रेस में शामिल हो रही हूं। मैं महाराष्ट्र कांग्रेस की उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी जॉइन करूंगी। उन्होंने मुझे ये पद दिया इसी वजह से मैंने हां कहा। पार्टी को युवा नेताओं की जरूरत है जो कि बिंदास और बेधड़ बोले।' बता दें, अर्शी खान भोपाल से ताल्लुक रखती हैं। वह अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं।

'Bigg Boss 11' शो के दौरान भी अर्शी ने स्टार्स की नाक में दम कर दिया था। ऐसे में अर्शी कैसे राजनीति के दाव-पेच खेलती हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Published on:
28 Feb 2019 01:16 pm
Also Read
View All