TV न्यूज

बिग बॅास 11 में आकर ये क्या कह गई प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या, उन्हें देख नहीं थमें प्रियांके के आंसू…देखें वीडियो

बिग बॅास 11 में आकर ये क्या कह गई प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या, उन्हें देख नहीं थमें प्रियांके के आंसू...देखें वीडियो

2 min read
Dec 07, 2017
bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते है इन दिनों बिग बॅास 11 के सेट पर आए दिन कोई ना कोई धमाके होते रहते हैं। हर दिन बिग बॅास में कुछ अनोखा होता है। बता दें इस बार भी बिग बॅास कुछ नया लेकर आया है। जी हां बता दें बहुत जल्द प्रतियोंगियों के घरवाले और करीबी उनसे मिलने के लिए घर में सरप्राइज विजिट करेंगे।

अब जरा सोचिए अगर प्रतियोगी अपने घरवालों से मिलेंगे तो क्या होगा। जी हां पूरे ड्रामें से भरपूर होगा ये एपिसोड। पर कया आप जानते इस दौरान प्रियांक से मिलने कौन आएगा? जी हां आपने बिलकुल ठीक समझा, इस बार प्रियांक से मिलने उनकी चर्चित गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल आने वाली हैं।

आपको याद होगा की दिव्या ने शो में प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच बढ़ती नजदीकियों देख उनसे ब्रेकअप कर लिया था। और बता दें इस बारे में प्रियांक अबतक नहीं जानते। बता दें इस शो में दिव्या की एन्ट्री ने प्रियांक को भोचक्का सा कर दिया। उन्होंने प्रियांक को खेल और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बस चंद लम्हों में समझा दी।

दिव्या जैसे ही प्रियांक के पास गई उन्होंने कहा कि,- बहुत हर्ट किया है तुमने, मेरे साथ साथ बहुत सी लड़कियों को हर्ट किया है तुमने। जितना कमाया बहुत नुकसान हो गया है। मैंने बहुत हद तक सपोर्ट किया है तुम्हें। बहुत लड़ी तुम्हारे लिए। मैंने अपनी इग्ज़िस्टेन्स देखी ही नहीं है यहाँ पर। खैर दिव्या ने आगे जो कहा उसे सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़ेगे। दिव्या आगे प्रियांक से कहती हुई नजर आईं कि, अभी भी टाइम है…लेट मेक इट। इसके साथ ही दिव्या काफी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि आई थी तुम्हें डांटने बुरी तरह से लेकिन तुम्हें देखकर पिघल गई। डिमोटिवेट करने नहीं आई थी डांटने आई थी…नहीं होगा मुझसे। दिव्या की बातें सुनकर प्रियांक अपने आँसू नहीं रोक पाते हैं और दिव्या उनके आँसू पोछते रहती हैं।

इसके अलावा बता दें जब पहले बेनाफ्शा बिग बॉस के घर में थीं और प्रियांक और वो नजदीक आ रहे थे तब दिव्या ने कहा था की,- मुझे नहीं पता है कि बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच क्या चल रहा है ? मुझे सुनने में आया है कि प्रियांक की कोई जान यूएसएस में भी है। अब इन सबके बीच में मैं प्रियांक की ज़िंदगी में क्या अहमियत रखती हूं यह मुझे नहीं पता है। खेर उम्मीद करते हैं की आने वाले इस एपिसोड में जब दोनों मिले तो एक बार फिर सारी बाते साफ हों और दिव्या को अपने सारे जवाबों के सही सही जवाब मिले।

ये भी पढ़ें

BB11: फाइनली!!! प्रियांक की गर्लफ्रेंड की होगी बिग बॅास में एन्ट्री, सरेआम होंगी बाते साफ
Published on:
07 Dec 2017 02:59 pm
Also Read
View All