4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: फाइनली!!! प्रियांक की गर्लफ्रेंड की होगी बिग बॅास में एन्ट्री, सरेआम होंगी बाते साफ

BB11: फाइनली!!! प्रियांक की गर्लफ्रेंड की होगी बिग बॅास में एन्ट्री, सरेआम होंगी बाते साफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Dec 2017, 8:47 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते है इन दिनों बिग बॅास 11 के सेट पर आए दिन कोई ना कोई धमाके होते रहते हैं। हर दिन बिग बॅास में कुछ अनोखा होता है। बता दें इस बार भी बिग बॅास कुछ नया लेकर आया है। जी हां बता दें बहुत जल्द प्रतियोंगियों के घरवाले और करीबी उनसे मिलने के लिए घर में सरप्राइज विजिट करेंगे।

अब जरा सोचिए अगर प्रतियोगी अपने घरवालों से मिलेंगे तो क्या होगा। जी हां पूरे ड्रामें से भरपूर होगा ये एपिसोड। पर कया आप जानते इस दौरान प्रियांक से मिलने कौन आएगा? जी हां आपने बिलकुल ठीक समझा, इस बार प्रियांक से मिलने उनकी चर्चित गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल आने वाली हैं।

आपको याद होगा की दिव्या ने शो में प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच बढ़ती नजदीकियों देख उनसे ब्रेकअप कर लिया था। और बता दें इस बारे में प्रियांक अबतक नहीं जानते। अब जब दिव्या शो में आयेंगी और यह बात प्रियांक को बतायेंगी तो सोचिए बिग बॉस के घर में कैसा माहौल होगा। क्या प्रियांक उनसे माफी मांगेगे या फिर दोनों साथ मिलकर अलग होने का निर्णय लेंगे।

वैसे आपको बता दें दिव्या को बिग बॉस 11 के घर में बुलाना इतना आसान नहीं था। एक खबर के अनुसार पता चला है की शुरुआत में दिव्या अग्रवाल घर में एंट्री लेने से झिझक रही थीं लेकिन बाद में चैनल नें किसी न किसी तरह से दिव्या को मना लिया। हालांकि इसके लिए चैनल ने दिव्या को काफी मोटी रकम दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि प्रियांक और दिव्या की ये स्पैशल मीटिंग से शो की टीआरपी पर काफी फर्क पढ़ेगा।

इसके अलावा बता दें जब पहले बेनाफ्शा बिग बॉस के घर में थीं और प्रियांक और वो नजदीक आ रहे थे तब दिव्या ने कहा था की,- मुझे नहीं पता है कि बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच क्या चल रहा है ? मुझे सुनने में आया है कि प्रियांक की कोई जान यूएसएस में भी है। अब इन सबके बीच में मैं प्रियांक की ज़िंदगी में क्या अहमियत रखती हूं यह मुझे नहीं पता है। खेर उम्मीद करते हैं की आने वाले इस एपिसोड में जब दोनों मिले तो एक बार फिर सारी बाते साफ हों और दिव्या को अपने सारे जवाबों के सही सही जवाब मिले।