4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11 : आकाश ने जबरन किया शिल्पा को किस, फिर हाथ मरोड़कर कि यह शर्मनाक हरकत!

बिग बॉस 11 : आकाश ने जबरन किया शिल्पा को किस, फिर हाथ मरोड़कर कि यह शर्मनाक हरकत!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Dec 2017, 4:48 PM IST

Shilpa_Shinde

Shilpa_Shinde

जब से बिग बॉस सीजन 11 शुरू हुआ है डडलानी खानदान के इकलौते चिराग आकाश डडलानी लोगों काे खूब इंटरटेन कर रहे हैं। उनकी शरारती और बचकानी हरकतों के लिए सलमान खान कई बार उन्हें कड़ी डांट भी लगा चुके हैं। लेकिन आकाश पर सलमान की डांट का कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा। वह अपनी शरारती हकरतों से बाज नहीं आ रहे। कुछ दिन पहले उन्होंने शो से एलिमिनेट हुईं बेनाफ्शा सूनावाला के अंडर गारमेंट्स का मजाक उड़ाया था। जिसे लेकर घर में काफी बवाल मचा था। कई बार वो अर्शी खान पर पर्सनल कमेंट्स कर चुके हैं। लेकिन अब तो आकाश ने सारी हदें ही पार कर दीं। मंगलवार को उन्होंने शिल्पा शिंदे को पहले तो जबरन किस किया आैर फिर उनका हाथ मरोड़ते है और उन्हें काफी तकलीफ पहुंचाते है। बता दें कि ये वही आकाश है जो पहले शिल्पा को शिल्पा मम्मी कहकर बुलाते थे।

आकाश की इस घिनौनी हरकत का एक वीडियो बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया जो जबरदस्त वायरल हो रहा। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है शिल्पा आकाश को इस गलती को ना दोहराने की बात करती है और कहती है अगली बार वो ऐसा करते हैं तो वो उन्हें थप्पड़ जड़ देंगी। इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर शिल्पा के फैंस आकाश की इस हरकत से काफी खफा हैं। उनका मानना है किसी भी शो में इस तरह की हकरत किसी भी लड़की के साथ नहीं होनी चाहिए।

इतना ही नहीं शिल्पा के फैंस आकाश की इस घिनौनी हरकत से इतने आग-बबूला हो रहे हैं कि वे चाहते हैं कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' में आकाश की खूब खिंचाई करें। ताकि भविष्य में वे किसी लड़की के साथ ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। जब से सलमान ने आकाश और अर्शी को शिल्पा के लिए लताड़ा है तब से यह दोनों शिल्पा को किसी भी हाल में मनाने चाहते है। लेकिन शिल्पा है कि उनकी बातों में नहीं आ रही। अब देखना ये है कि क्या सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में आकाश की खिंचाई करते या नहीं! बिग बॉस हर लेटेस्ट खबर के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।