4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकता कपूर के नागिन 3 से मौनी रॉय, अदा खान की हुई छुट्टी

एकता कपूर के नागिन 3 से मौनी रॉय, अदा खान की हुई छुट्टी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Dec 2017, 3:35 PM IST

Mouni_Roy

Mouni_Roy

'नागिन' बनकर घर में घर में फेमस हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय को अब उनके फैंस नागिन के रूप में नहीं देख पाएंगे। इंडियन टीवी की सबसे सुंदर और आकर्षक नागिन मौनी रॉय अब शो के थर्ड सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। शो मेकर्स एकता कपूर ने इस खबर की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। उन्होंने कहा, 'जल्द दो नई नागिन के नामों का खुलासा होगा। अब तक इस शो में मौनी रॉय और अदा शर्मा दोनों नागिन की किरदार में दिखाई देती थीं। जो 'नागिन 3' के तीसरे सीजन में नहीं होंगी।

पढ़ें एकता कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट : 'एक नई नागिन आ रही है! हम मौनी रॉय और अदा खान' की नागिन से विदाई चाहते हैं। हम नई नागिन का स्वागत करते हैं! जल्द ही मेरी नई नागिन के नाम का खुलासा होगा या मुझे नागिन 3 की प्रतिक्षा है।'

वही जब कल मौनी ने एकता की इस पोस्ट को इन्स्टाग्राम पर देखा तो उन्होंने लिखा कि इस बात को सुनकर मैं थोड़ी निराशा हुई, लेकिन मैं भी नई नागिन के लिए काफी उत्सुक हूं। इस कमेन्ट पर एकता ने लिखा तुम आज भी बालाजी का हिस्सा हो।

एकता ने पोस्टिंग का जवाब दिया : मौनी रॉय तुम हमेशा बालाजी का हिस्सा होंगी। अब बड़ी चीजों के लिए आपका इंतजार है। मेरे प्रिय हम आपको नागिन के रूप में बहुत मिस करेंगे!'

इस शो का फर्स्ट सीजन नवंबर, 2015 को आॅन एयर हुआ था। इसमें मुख्य भूमिका में अर्जुन बिजलानी और सुधा चन्द्रन को दिखाया गया था। जबकि दूसरा सीजन 8 अक्टूबर, 2016 को प्रीमियर हुआ। इसमें करणवीर बोहरा और आश्का गोराड़िया के अलावा मौनी और अदा भी शामिल थीं।

इस शो की कहानी मौनी रॉय और अदा खान के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। जिसमें मौनी और अदा इच्छाधारी नागिन है जो धरती पर किसी अवतार में जन्म लेने की शक्ति रखती हैं। अब एकता कपूर ने क्ल्यिर करते हुए कहा कि तीसरे सीजन में मौनी रॉय और अदा खान नहीं होंगी। यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें कौन रिप्लेस करेंगी।

लेकिन यहां मौनी रॉय के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि वह बॉलीवुड फिल्म 'गोल्ड' में अजय कुमार से अपोजिट अपना डेब्यू कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार नागिन के तीसरे सीजन में मौनी की जगह क्रिस्टल डिसूजा को मौका मिल सकता हैं।

क्रिस्टल शो में शिवानी के किरदार में नज़र आने वाली है। वही, मौनी के साथ साथ शो से अदा खान ने भी अलविदा कह दिया है। यानी की एकता अब अपनी तक्षा के तलाश में है। खबरों की माने तो इस रोल के लिए तान्या शर्मा और विंद्या तिवारी का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में इन दोनों एक्ट्रेस ने ऑडिशन भी दिया है। इस बार का सीजन पिछले सीजन से काफी हटकर होने वाला है। इस बार काहानी एक नए सिरे से शुरू होने वाली है जिसमे शिवानी और तक्षा कॉलेज में एक साथ पढ़ती हुई नजर आने वाली है। वही, खबरों की माने तो शो में अब मेल स्टार कास्ट की तलाश जारी है।