TV न्यूज

बिग बॉस 11 : अंधेरे में पुनीश और बंदगी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 : अंधेरे में पुनीश और बंदगी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो....
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 5:16 PM IST
Bandgi_Kalra
Bandgi_Kalra

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस' में लड़ाई, झगड़ा और रोमांस तो कॉमन बात हो गई है। लेकिन इस सीजन में पुनीश और बंदगी ने शर्म की सारे हदें पार कर दी है। वो दोनों न सिर्फ कैमरे के सामने एक-दूसरे को किस करते रहते हैं बल्कि एक-दूसरे से इंटीमेट होने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जब देखो दोनों एक-दूसरे से चिपके रहते हैं। जबकि पिछले हफ्ते वीकेंड वार के दौरान होस्ट सलमान खान ने दोनों को वार्निंग भी दी थी। इसके बावजूद बीती रात दोनों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आॅडियंस शॉक्ड हो गई।

Part 1 : Puneesh, you're greedy! Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

पुनिश ने बंदगी से कहा कपड़े उतारों...
इंस्टाग्राम पर बिग बॉस का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें पुनीश और बंदगी एक ही बेड पर नजर आ रहे हैं। दोनों दबी आवाज में एक-दूसरे को इशारे करते दिख रहे हैं। साथ ही पुनीश, बंदगी को कह रहे है कि वो अपने कपड़े उतारे।

Part 2 : Puneesh, you're greedy! Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

खफा हुए फैंस ने बोले, बाहर निकालो...
दोनों के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिन्हें देखकर यूजर्स दोनों की जमकर क्लास ले रहे हैं और दोनों को शो से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं। बता दें कि इन दोनों की हरकतों से घर का माहौल काफी खराब हैं। हिना खान से लेकर अर्शी खान तक सारे सदस्य इन दोनों के रोमांस को लेकर बातें करती नजर आई है। दबंग खान ने उनकी इन घटिया हरकतों को आड़े हाथ लिया और कहा की वो जो कुछ घर के अन्दर कर आ रहे है। उसे उनके घरवाले भी देख रहे है। नेशनल टेलीविजन पर यह सभी चीजें करते हुआ थोडा शर्म करें।

Part 3 : Puneesh, you're greedy! Follow @biggbossinsta

A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on

दोस्त हितेन के लिए प्रियांक ने दी बालों की बली
बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को एक टास्क दिया है। जिसके लिए घर एक गार्डन एरिया में एक टेलीफोन बूथ बनाया गया है। इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को फोन रिसिव कर अपने आपको सेव करने के लिए अपने दोस्त से टास्क करवाना था। इस शो में एक इंटरेस्टिंग घटना घटी है जिसमें प्रियांक शर्मा सिर के बाल मुंडवाते नजर आए है। इस बार हितेन ने जब बिग बॉस का फोन रिसीव किया तब उन्होंने प्रियांक शर्मा को यह टास्क करने के लिए कहा था।

बिग बॉस ने यह निर्देश दिया कि इस टास्क में प्रियांक को अपने बालों को मुंडवाना पड़ेगा। तब जाकर हितेन अगले बार के सेफ हो सकती है। उन्होंने हंसी खुशी अपनी इस खास दोस्त के लिए अपने बालों की बलि दी है। जी हाँ! उन्होंने अपने दोस्त हितेन को अगले बार के नॉमिनेशन को बचाने के लिए इस बार अपने रेशमी सुन्दर बालों को त्याग दिया है। प्रियांक ने अपने बालों को मुंडवा कर यह साबित कर दिया है कि वो यारों के यार है।

Published on: