5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#BB11 : शिल्पा शिंदे को बचाने के लिए विकास गुप्ता ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 : शिल्पा शिंदे को बचाने के लिए विकास गुप्ता ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, देखें वीडियो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Nov 2017, 4:08 PM IST

Shilpa_Shinde

Shilpa_Shinde

बिग बॉस सीजन 11 में लड़ाई-झगड़े और गाली गलौच के बाद नए ट्विस्ट और ड्रामे का डोज दिखाई दे रहा है। अब तक एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच दोस्त हो गई है। कल के एपिसोड में देखा गया कि शिल्पा जब सब्यसाची के घर से बेघर होने पर दुखी हो गई तो विकास ने उन्हें संभाला और उनसे कभी न लड़ने का वादा भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने शिल्पा की जमकर तारीफ भी की। वहीं बदले में शिल्पा ने भी विकास से फिर न लड़ने का वादा किया।

विकास ने दी शिल्पा के लिए बड़ी कुर्बानी
आपको बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के लिए गार्डन एरिया में फोन बूथ का सेटअप करवाया गया है। इस टास्क के दौरान बिग बॉस शिल्पा को खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए विकास गुप्ता से उनकी सबसे फेवरेट जैकेट को पेंट कराने के लिए मनाने को कहते हैं। इसके बाद विकास ने शिल्पा को सुरक्षित करने के लिए अपनी सबसे फेवरेट जैकेट की कुर्बानी दे दी। विकास ने बिना हिचके अपने जैकेट को पेंट में डूबो दिया। वैसे विकास की शिल्पा के लिए इस कुर्बानी ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को हैरत में डाल दिया है। क्योंकि एक हफ्ते पहले ये दोनों एक—दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। आपने देखा भी होगा कि शिल्पा के ताने से तंग आकर विकास दो बार घर से भागने की कोशिश भी कर चुके हैं।

follow for more updates _________________________________________ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ @s11_bigg_boss_ #hinakhan #VikasGupta #priyanksharma #BenafshaSoonawalla #hitentejwani #shivanidurgah #shilpashinde #sapnachoudhary #AkashDadlani #shivanidurgah #sabyasachisatpathy #jyotikumari #zubairkhan #luvtyagi #arshikhan #puneeshsharma #bandgikalra #lucindanicholas #mehjabisiddiqui #dhinchakPooja #biggboss11Updates #biggboss11 #followforfollow #likeforlikes #keepwatching #keepsupporting #keeploving #biggboss #biggbossfan

A post shared by Bigg Boss 11 (@s11_bigg_boss_) on

आकाश ने उठाए शिल्पा और विकास की दोस्ती पर सवाल
आप देख सकते हैं कि आकाश ने बिग बॉस हाउस में शिल्पा और विकास के दोस्ती पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। आकाश बाकी घर वालों के सामने शिल्पा और विकास के बीच के लड़ाई और फिर दोस्ती के रिश्ते को प्री-प्लांड ड्रामा बताया। इतना ही नहीं आकाश ने कहा कि इन दोनों के बीच दुश्मनी थी ही नहीं। टीवी के लिए ये दोनों कुछ भी कर सकते हैं। शो जीतने के लिए ये क्या-क्या कर सकते हैं पता चल गया है। टीवी पर सिर्फ ये दोनों ही दिख रहे हैं। मैंने इन दोनों का गेम पकड़ लिया है। विकास ने रोने और भागने का नाटक किया था। आकाश ने कहा कि अब शिल्पा के साथ मेरा रिश्ता भी बदल गया है। अब मेरे लिए वो मां नहीं सिर्फ शिल्पा है और उसके लिए मैं सिर्फ आकाश।