28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदा ने खुद मार ली थी अपने पैर पर गोली! पत्नी सुनीता ने सालों बाद कसा तंज? मचाया हंसी का हंगामा

Sunita Ahuja Dig On Husband Govinda: पिछले काफी समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आती रही है। कई बार खुद सुनीता ने इन खबरों के हवा दी तो कभी विराम लगाया है, लेकिन आज उन्होंने को किया उसे देख हर कोई चौंक गया।

2 min read
Google source verification
Sunita Ahuja Dig On Husband Govinda gun shot incident said when third party entry ghutno pe goli maare

सुनीता आहूजा और गोविंदा

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के 'ची ची' यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनीता मशहूर कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में बतौर मेहमान पहुंचीं और वहां उन्होंने कुछ ऐसा किया कि खुद भांजे कृष्णा अभिषेक और होस्ट भारती सिंह के भी होश उड़ गए। सुनीता ने न केवल कृष्णा को रोस्ट किया, बल्कि पति गोविंदा के साथ पिछले साल हुए 'गोली कांड' पर भी ऐसा मजाक किया कि सब लोटपोट हो गए।

सुनीता आहूजा ने भांजे कृष्णा को मारा पंच (Sunita Ahuja Laughter Chefs 3)

शो के नए प्रोमो में सुनीता आहूजा अपने फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। जब भारती सिंह ने सुनीता का परिचय एल्विश यादव से कराया, तो सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं तो इसे कोर्ट में मिलती रहती हूं।" इस पर जब कृष्णा अभिषेक ने मजे लेते हुए पूछा, "मामी, आप कोर्ट में क्या कर रही हैं?" तो सुनीता ने ऐसा 'पंच' मारा कि कृष्णा का मुंह खुला का खुला रह गया। सुनीता बोलीं, "तू इतने साल से पेटिकोट में है, मैंने कभी पूछा? तो तू मुझसे क्यों पूछ रहा है?" यह सुनते ही वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंसने लगे।

गोविंदा के पैर में लगी गोली पर किया रोस्ट (Sunita Ahuja Dig On Husband Govinda)

हंसी-मजाक का सिलसिला तब और बढ़ गया जब सुनीता ने गोविंदा का मजाक उड़ाना शुरू किया। उन्होंने गोविंदा के मशहूर गाने 'अंखियों से गोली मारे' का जिक्र करते हुए उनके साथ हुई असल जिंदगी की घटना पर तंज कसा। सुनीता ने कहा, "जो असली हीरो होता है, वो अपनी बीवी की इज्जत करता है और फिर अंखियों से गोली मारता है। लेकिन जहां 'थर्ड पार्टी' की एंट्री हो जाती है, तो फिर वो घुटने में गोली मारता है।"

सुनीता का यह इशारा सीधे तौर पर पिछले साल 1 अक्टूबर को हुई उस घटना की ओर था, जब गोविंदा के पैर में गलती से उनकी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। सुनीता का यह कॉमिक अंदाज देखकर कृष्णा अभिषेक हैरान रह गए और उनके चेहरे के हाव-भाव वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छा गईं सुनीता मामी

इस प्रोमो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस सुनीता आहूजा के आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सुनीता जी का सेंस ऑफ ह्यूमर तो गोविंदा सर से भी तेज निकला।" वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए लिखा, "अब लग रहा है कि गोविंदा जी के घुटने में गोली किसने मारी थी!"

बता दें कि जिस वक्त गोविंदा को गोली लगी थी, सुनीता खाटूश्याम जी के दर्शन करने गई हुई थीं। हालांकि, खबर मिलते ही वह तुरंत मुंबई लौट आई थीं। लेकिन अब जिस तरह से वह इस गंभीर घटना को मजाक में बदल रही हैं, उसने साबित कर दिया है कि वह एंटरटेनमेंट के मामले में किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं।